कान्यकुब्ज युवा मण्डल के विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
Updated on
19-08-2026 12:47 PM
रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल, आशीर्वाद भवन रायपुर के तत्वावधान में आशीर्वाद भवन के मुख्य द्वार के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान महादेव की आराधना और लोककल्याण की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे भगवान शिव-पार्वती, भगवान गणेश एवं भगवान परशुराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद सर्वप्रथम आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल के बच्चों को प्रसादी वितरित की गई। बाद में आम नागरिकों और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।
अन्नदान को बताया सेवा और संस्कार का माध्यम आयोजकों ने कहा कि सनातन परंपरा में अन्नदान को महादान माना गया है। भंडारा केवल भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि बिना किसी भेदभाव के सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।
श्रावण मास में भगवान शिव को समर्पित इस आयोजन के माध्यम से सेवा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि भगवान शिव त्याग, करुणा और लोककल्याण के प्रतीक हैं, इसलिए उनके पावन मास में किया गया अन्नदान सेवा और भक्ति का सुंदर संगम है।
समाजजनों और श्रद्धालुओं ने निभाई सहभागिता आयोजन में समाज के संरक्षक वीरेंद्र पांडे, अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष नीता अवस्थी, संजय अवस्थी, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, सह सचिव प्रमोद मिश्रा, अनुराग पांडे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कान्यकुब्ज युवा मंडल के वरिष्ठ सदस्यों राघवेंद्र पाठक, प्रभात पांडे, संगम तिवारी, अभिषेक मिश्रा, लखन बाजपेई, अजय बाजपेई और सोमेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने आयोजन में सहयोग किया।
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सीनियर सिटीजन्स अपने बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि बढ़ती उम्र का मतलब असुरक्षा या…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश और कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों तक मौसम…
बिलासपुर, बिलासपुर जोन (SECR) के स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी की क्वालिटी खराब मिली है। CAG (नियंत्रक-महालेखा परीक्षक) ने देश के 16 रेलवे जोन के 512 रेलवे…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टीएल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों…
रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश…
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में मंगलवार को भगवान नेमिनाथ के दीक्षा कल्याणक दिवस के अवसर पर विशेष प्रवचनमाला हुई। मुनिसंवेगरत्न सागर ने धर्मसभा में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शासन की योजनाओं का प्रभावी अभिसरण किया जा रहा है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों के जरिए 'सुशासन से समृद्धि' की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। जिले…
रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार की 'बिहान' योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा आर्थिक बदलाव लाई है। स्व-सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आजीविका के नए साधन…