50 हजार के लोन के लिए पात्रता क्या है?
- 50 हजार के लोन के लिए पात्रता इस प्रकार से है-
- आपकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- आपका प्रोफाइल सैलरीड और सेल्फ एंप्लॉयड हो।
- आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक हो।
- आपके पास कम से कम एक साल की नौकरी करने का एक्सपीरिएंस हो।
- आपकी सैलरी कम से कम 15 हजार रुपये हो।
- अलग-अलग बैंकों के हिसाब से पात्रता अलग-अलग भी हो सकती है।
50 हजार के लोन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?
- 50 हजार के लोन के लिए जरूरी दस्तावेजों में कई कागजात शामिल हैं, जो इस प्रकार से हैं-
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि)
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, गैस बिल आदि)
- बैंक स्टेटमेंट
- इनकम टैक्स रिटर्न अगर हो तो
- सैलरी स्लिप
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इसके अलावा बैंकों के हिसाब से अन्य जरूरी दस्तावेज भी लग सकते हैं।
- 50 हजार के पर्सनल लोन पर कितना ब्याज लगता है?
50 हजार के पर्सनल लोन पर 9.99% प्रति वर्ष से ब्याज दर की शुरुआत होती है। अलग-अलग बैंकों के आधार पर ब्याज दर में बदलाव संभव है। - 50 हजार के लोन की EMI कितनी होगी?
50 हजार के लोन की EMI 4442 रुपये प्रति महीने एक साल के लिए होगी। यह 12 फीसदी के ब्याज दर से है। बैंक और समय के अनुसार, इसमें भिन्नता हो सकती है। - लोन डिस्बर्सल का अर्थ क्या होता है?
लोन डिस्बर्सल का अर्थ बैंक के द्वारा लोन या पैसे का भुगतान करना होता है। - लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
लोन लेते समय लोन चुकाने की समयसीमा, ब्याज दरें, हिडन फीस या चार्जेज, बैंक आदि का ध्यान रखना चाहिए। - सिक्योर्ड लोन क्या होता है?
सिक्योर्ड लोन में आपको किसी बैंक से ऋण लेने के लिए कोई संपत्ति, सोना, गाड़ी, घर, जमीन आदि को गिरवी रखना पड़ता है।