हिंदुस्तान यूनिलीवर की 13 तिमाहियों में सबसे मजबूत ग्रोथ लेकिन शेयरों में भारी गिरावट, जान लीजिए वजह
Updated on
28-07-2026 02:35 PM
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 3% की गिरावट आई। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट ₹2,673 करोड़ रहा, जो एनालिस्ट्स के अनुमान से कम है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2,756 करोड़ था। कंपनी का कहना है कि पिछले साल की इसी अवधि में उसके वन-ऑफ टैक्स क्रेडिट मिला था।
हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 10.2% बढ़कर ₹17,149 करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹15,552 करोड़ था। जून तिमाही में HUL ने 10% की अंडरलाइंग सेल्स ग्रोथ दर्ज की। इसमें वॉल्यूम और कीमत दोनों का बराबर योगदान रहा। यह कंपनी की पिछली 13 तिमाहियों में सबसे मजबूत ग्रोथ है।
शेयर की चाल
इस तिमाही के लिए EBITDA सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹3,947 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹3,640 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के अनुसार, EBITDA मार्जिन 23.4% से 40 बेसिस पॉइंट्स घटकर 23% रह गया। नतीजे आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2,060.55 रुपये पर आ गया जो इसके 52 हफ्ते के लो के करीब है।HULका शेयर पिछले सत्र में 2,174.75 रुपये पर बंद हुआ था और आज फ्लैट खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 2,212 रुपये तक उछला। रिजल्ट आने के बाद इसमें काफी गिरावट आई। दोपहर 12.00 बजे यह 4.73% गिरावट के साथ 2071.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,682.41 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,023.05 रुपये है।
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…