हसन अली नहीं भूल पाएंगे शाहनवाज दहानी का बदला, मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा
Updated on
14-08-2026 12:56 PM
मुल्तान: पाकिस्तान में घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट नेशनल चैंपियंस कप खेली जा रही है। इसमें देश के टॉप क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान व्हाइट्स का सामना पाकिस्तान ब्लू से हुआ। इस मैच में ब्लू के लिए खेलने वाले हसन अली ने व्हाइट्स के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को बोल्ड किया। विकेट मिलने के बाद हसन अली ने दहानी को जमकर चिढ़ाया। उनकी तरफ खूब इशारा किए। दहानी विकेट लेने के बाद कुछ ऐसा ही सेलिब्रेशन करते हैं।
शाहनवाज दहानी ने लिया बदला
पाकिस्तान व्हाइट्स को आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी और सिर्फ एक ही विकेट बचा हुआ था। हसन अली 29 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। गेंद शाहनवाज दहानी के हाथ में थी। हाई फुट टॉस को हसन अली टाइम नहीं कर पाए और वह विकेट के पास में हवा में चली गई। विकेटकीपर उस्मान खान ने आसानी से गेंद को लपक लिया। इसके बाद दहानी का सेलिब्रेशन देखने लायक था।
शाहनवाज दहानी को हसन अली से बदला लेने का मौका मिला गया और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भागते हुए विकेट का जश्न मनाया। भागते-भागते वह बाउंड्री लाइन से भी बाहर चल गए। इस दौरान हसन अली का चेहरा देखने लायक था। इस विकेट के साथ ही उनकी टीम मैच 6 रनों से हार गई।
दहानी और वसीम रहे ब्लू की जीत के हीरो
सलामी बल्लेबाज शाहजैब खान ने 71 रनों की पारी खेली। इसके बाद भी पाकिस्तान व्हाइट्स की टीम 50 ओवर में 245 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में टीम की पारी सिमट गई। मोहम्मद फैक को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान ब्लू का स्कोर 27वें ओवर में एक विकेट पर 129 रन था लेकिन यहां से टीम मैच हार गई। मोहम्मद वसीम ने 5 जबकि शाहनवाज दहानी ने 4 विकेट लिए।
मुल्तान: पाकिस्तान में घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट नेशनल चैंपियंस कप खेली जा रही है। इसमें देश के टॉप क्रिकेटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान व्हाइट्स का सामना…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहीं एलिसा हीली का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फॉक्स क्रिकेट को दिए…
डार्विन: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शतक ठोक दिया है। तमीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी…
डार्विन: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के खिलाफ बैटिंग काफी मुश्किल होती है। पिच में उछाल को संभाल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सलामी बल्लेबाजों के लिए…
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिली है। लाल गेंद के इस फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा अक्सर श्रीलंकाई बल्लेबाजों…
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो…