कैसी रही बिक्री
- विदेशी व्हिस्की की बिक्री की रफ्तार लगातार दूसरे साल सुस्त पड़ी
- कोरोना महामारी के बाद इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी
- स्कॉच की बिक्री 2025 में 6% और आयरिश व्हिस्की की 21% बढ़ी
- जापानी व्हिस्की की बिक्री में 17% और अमेरिकन व्हिस्की 1% तेजी
क्या है असली वजह?
इस दौरान अमेरिकी व्हिस्की का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। 2024 में इसकी बिक्री में 8% की गिरावट आई थी जबकि 2025 में इसमें सिर्फ 1% की बढ़ोतरी हुई। इंडस्ट्री के अधिकारियों ने बिक्री की धीमी रफ्तार के कई कारण बताए। इसमें सप्लाई में दिक्कत, रुपये की गिरती कीमत और गैर-जरूरी खर्चों पर दबाव शामिल है। कुछ लोगों का कहना है कि घरेलू ब्रांड्स की बढ़ती लोकप्रियता भी इसकी एक वजह है।IWSR में रिसर्च की ग्लोबल हेड, सारा कैंपबेल ने कहा, "धीमी ग्रोथ के आंकड़ों के पीछे असल कहानी यह है कि भारत में व्हिस्की पीने वाले ज्यादा समझदार और परिष्कृत हो रहे हैं।"