पेट्रोलियम मंत्री ने जाहिर की खुशी
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'अंडमान सागर में ऊर्जा के अवसरों का भंडार! यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 'ऑयल इंडिया लिमिटेड' की ओर से अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किमी दूर, 355 मीटर की गहराई पर खोदे गए 'श्री विजयपुरम-3' नाम के एक्सप्लोरेटरी वेल में प्राकृतिक गैस मिली है।'उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस की यह मौजूदगी हमें ग्लोबल डीप-वॉटर एक्सप्लोरेशन एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर अपने एक्सप्लोरेशन के टारगेट को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। 'अमृत काल' की हमारी यात्रा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी!