Select Date:

सरकार का खजाना फुल! जुलाई में जीएसटी से हुई रिकॉर्ड कमाई

Updated on 01-08-2026 12:57 PM
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक GST राजस्व आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में सकल GST कलेक्शन सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये था।

जीएसटी कलेक्शन में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से घरेलू राजस्व और आयात से मिलने वाले टैक्स में मजबूत वृद्धि के कारण हुई है। आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद देश में घरेलू खपत और कारोबारी गतिविधियां स्थिर बनी हुई हैं।

घरेलू जीएसटी से तगड़ी कमाई

  • घरेलू गतिविधियों और आयात से मिले टैक्स ने कुल जीएसटी कलेक्शन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
  • जुलाई में घरेलू जीएसटी रेवेन्यू 10.1 प्रतिशत बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो जुलाई 2025 में 1.31 लाख करोड़ रुपये था।
  • आयात से मिलने वाला जीएसटी रेवेन्यू 28.8 प्रतिशत बढ़कर 66,511 करोड़ रुपये हो गया।

रिफंड में 13% से ज्यादा की बढ़ोतरी

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में कुल जीएसटी रिफंड भी बढ़ा है। कुल रिफंड सालाना आधार पर 13.1 प्रतिशत बढ़कर 29,968 करोड़ रुपये रहा। वहीं, ICEGATE के जरिए प्रोसेस किए गए निर्यात से जुड़े GST रिफंड में 22.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 12,288 करोड़ रुपये रहा।
रिफंड को घटाने के बाद जुलाई में शुद्ध जीएसटी रेवेन्यू 1.81 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 15.8 प्रतिशत अधिक है। इसमें घरेलू शुद्ध जीएसटी रेवेन्यू 10.5 प्रतिशत बढ़कर 1.27 लाख करोड़ रुपये और कस्टम्स से मिलने वाला शुद्ध जीएसटी रेवेन्यू 30.3 प्रतिशत बढ़कर 54,223 करोड़ रुपये हो गया।

अप्रैल-जुलाई में रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान भी जीएसटी कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में सकल जीएसटी संग्रह 10.1 प्रतिशत बढ़कर 8.43 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 7.66 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल-जुलाई के दौरान शुद्ध GST कलेक्शन 9.2 प्रतिशत बढ़कर 7.21 लाख करोड़ रुपये रहा।

हरियाणा सबसे आगे

  • जुलाई के जीएसटी कलेक्शन की सालाना वृद्धि के मामले में हरियाणा 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सबसे आगे रहा।
  • इसके बाद गुजरात और तेलंगाना में जीएसटी कलेक्शन 19-19 प्रतिशत बढ़ा।
  • पंजाब और केरल में 16 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 15 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 13 प्रतिशत, कर्नाटक में 12 प्रतिशत और दिल्ली में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • महाराष्ट्र देश में जीएसटी रेवेन्यू में सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है।

इन राज्यों में जीएसटी कलेक्शन घटा

कुछ राज्यों में जुलाई के दौरान जीएसटी कलेक्शन में गिरावट भी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन 22 प्रतिशत, उत्तराखंड में 18 प्रतिशत और पुडुचेरी में 17 प्रतिशत घटा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 5 प्रतिशत और तमिलनाडु में मामूली 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.