भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण में दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है। उन्होंने वैश्विक टेक कंपनियों से अपील की है कि वे अपने सर्वर, GPU और चिप्स का निर्माण भारत में ही करें।गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने इस प्रोजेक्ट को भारत के AI-आधारित भविष्य के लिए टर्निंग पॉइंट बताया। वहीं गूगल क्लाउड ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर के उपाध्यक्ष बिकाश कोली ने कहा कि यह AI हब भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक AI अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।