सोने चांदी का भाव 8 July 2026: सोने और चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट, अब कितनी रह गई है कीमत?
Updated on
08-07-2026 02:25 PM
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं। ईरान पर अमेरिका के ताजा हमलों से तेल की कीमत में तेजी आई है। इसके साथ ही अमेरिका डॉलर भी मजबूत हुआ है। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है कि महंगाई ऊंची बनी रह सकती है। इससे ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंका है। इससे बिना रिटर्न देने वाली कीमती धातुओं का आकर्षण कम हो सकता है।
एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा (फ्यूचर्स) शुरुआती कारोबार में 1932 रुपये गिरकर 2,28,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा 642 रुपये गिरकर 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सेशन में, दोनों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ था। चांदी 2,30,857 रुपये और सोना 1,45,392 रुपये पर बंद हुआ था।
सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 770 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,490 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 1,32,450 रुपये रह गई है। 18 कैरेट वाला सोना भी 570 रुपये लुढ़ककर 1,08,370 रुपये पर आ गया। चांदी 2,45,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…