हार्डलाइनर माने जाते हैं मोजतबा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को धार्मिक तौर पर अपने पिता अली खामेनेई के मुकाबले ज्यादा सख्त माना जाता है। सुप्रीम लीडर के तौर पर उनको IRGC की पसंद बताया गया है। मोजतबा खामेनेई 56 साल के हैं लेकिन अभी तक वह पब्लिक से ज्यादातर दूर ही रहे हैं। वह अपने पिता के आसपास ही रहते थे।मोजतबा खामेनेई पर मौलवियों का भरोसा रहा है। इसका फायदा उनको सुप्रीम लीडर बनने में मिला है। वह इराक-ईरान युद्ध के दौरान मिलिट्री में काम कर चुके हैं। मोजतबा की पत्नी जहरा भी 28 फरवरी को तेहरान में हुए हमले में अपने ससुर अली खामनेई और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मारी गई हैं।