Select Date:

भोपाल की दो मल्टीलेवल पाकिंग में अब फॉस्टैग:न्यू मार्केट-एमपी नगर में UPI सिस्टम

Updated on 03-09-2026 01:19 PM
भोपाल, भोपाल शहर की दो मल्टी लेवल पार्किंग में अब आप फॉस्टैग के जरिए भी शुल्क दे सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई एवं मोबाइल एप आधारित डिजिटल पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी। इसी साल 9 जुलाई से शहर की 5 मल्टी लेवल पार्किंग्स में कैशलेस पार्किंग की व्यवस्था प्रारंभ करते हुए पार्किंग शुल्क का नकद भुगतान पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा चुका है।

स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के तहत पार्किंग स्थलों के प्रवेश द्वार पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकगनेशन (एएनपीआर) कैमरा वाहन की नंबर प्लेट को स्वतः पहचानकर फॉस्टैग रीडर के माध्यम से वाहन के प्रवेश को डिजिटल रूप में दर्ज करता है।

इसके बाद पार्किंग रिकॉर्ड स्वतः जनरेट हो जाता है। इसी तरह वाहन के पार्किंग स्थल के बाहर निकलते समय एएनपीआर कैमरा और फॉस्टैग आधारित सिस्टम से वाहन की पहचान की जाती है और निर्धारित पार्किंग शुल्क फॉस्टैग के माध्यम से डिजिटली संधारित किया जाता है।

इस तरह भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने पर वाहन बिना आवश्यक मैन्यूअल पार्किंग स्थल से बाहर निकलते हैं।

नई व्यवस्था से जल्दी आ-जा सकेंगे वाहन नई व्यवस्था से पार्किंग स्थल पर आने वाले वाहन के प्रवेश एवं निकास की प्रक्रिया अधिक तेज और सुव्यवस्थित होती है और नागरिकों को अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। पार्किंग स्थलों पर फॉस्टैग के माध्यम से भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। यदि किसी कारण से किसी वाहन में फॉस्ट टैग कार्य नहीं करता तो वाहन चालक के लिए क्यूआर कोड एवं यूपीआई आधारित भुगतान की वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध है। उपरोक्त स्थितियों के अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर नकद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 September 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में सीलिंग और नोटिस देने के हो रहे विरोध के बाद नगर निगम ने कार्रवाई रोक दी है। तीन दिन में 190 सीलिंग की गई थी, लेकिन चौथे…
 04 September 2026
भोपाल, डिप्टी कलेक्टर दीपक पांडे अब भोपाल के टीटी नगर अनुभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उन्हें एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पांडे पहले से शहर वृत्त…
 04 September 2026
भोपाल, भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर देर रात ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद जमकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने ऑटो चालक…
 04 September 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध निजी कॉलेजों के बीएड विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।…
 04 September 2026
भोपाल । जीआईएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 04 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 04 September 2026
भोपाल। प्रदेश में किसी ग्राम पंचायत को विकास के लिए कितनी राशि मिलेगी, यह अब किसी की अनुशंसा या जोर-जुगाड़ से नहीं बल्कि श्रेणी के हिसाब से निर्धारित होगा। यानी…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शासकीय ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के जरिए 10.99 करोड़ रुपये के एक बड़े कंप्यूटर खरीद घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले…
 04 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में टोल प्लाजा पर लगने वाली वाहनों की लंबी लाइन और रुकने की मजबूरी जल्द समाप्त हो सकती है। सड़क विकास निगम ने प्रदेश में पहली बार…
Advt.