कितने अहम हैं दोनों फंड?
प्रेस रिलीज में बताया गया कि पराग पारिख आईएफएससी एसएंडपी 500 फंड ऑफ फंड अमेरिका की 500 शीर्ष लिस्टेड कंपनियों वाले एसएंडपी 500 इंडेक्स में निवेश करने का मौका देता है। यह अमेरिकी लार्ज कैप बाजार के व्यापक हिस्से को कवर करता है।वहीं, पराग पारिख आईएफएससी नैस्डैक 100 फंड ऑफ फंड नैस्डैक स्टॉक मार्केट में लिस्टेड 100 सबसे बड़ी गैर-वित्तीय कंपनियों वाले इस इंडेक्स में निवेश करता है, जिसमें तकनीक, संचार और उपभोक्ता क्षेत्र की कंपनियों का प्रमुख प्रतिनिधित्व है। दोनों ही फंड अपने-अपने इंडेक्स से जुड़े ईटीएफ और यूसीआईटीएस में निवेश करते हैं।