परम पूजनीय गृहस्थ संत श्री पं. तरुण चौबे जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाली कलश यात्रा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव, महारुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे की तैयारियों को लेकर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।