Select Date:

जांजगीर-चांपा जिले के गांव-गांव में मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस

Updated on 07-07-2026 08:28 PM

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

रोजगार एवं आवास दिवस के दौरान श्रमिकों को बताया गया कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना के अंतर्गत अब पात्र ग्रामीण श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दी जाएगी। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों का पंजीयन, ई-केवाईसी, लंबित जियो टैगिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। अधिकारियों ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा स्वीकृत हितग्राहियों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिला प्रशासन द्वारा सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। रोजगार एवं आवास दिवस के आयोजन से जिले में रोजगार सृजन, आवास निर्माण तथा ग्रामीण विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना…
 07 July 2026
रायपुर, बस्तर में पिछले 36 वर्षों से आदिवासी समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉ. रामचंद्र गोडबोले और उनकी पत्नी श्रीमती…
 07 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने आज जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई की।…
 07 July 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के अनुरूप सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को…
 07 July 2026
रायपुर। संवेदनशील प्रशासन और समय पर मिली सहायता ने रायगढ़ जिले की 27 वर्षीय बबीता यादव के जीवन में नई उम्मीद का संचार किया है। एक गंभीर दुर्घटना के बाद…
 07 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में वैज्ञानिक पशुपालन अब महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा एक…
 07 July 2026
​रायपुर। सड़कें सिर्फ कंक्रीट और डामर की संरचना नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी अंचल के भाग्य और विकास की जीवनरेखा होती हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में विकास की…
 07 July 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…
 07 July 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने जिला स्तरीय…
Advt.