ट्रंप का टैरिफ: भारत की ग्रोथ पर मामूली असर, अमेरिका को ज्यादा नुकसान
Updated on
02-08-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने की भी बात कही है। जानकारों का कहना है कि उनके इस कदम से भारत की ग्रोथ पर ज्यादा असर नहीं होगा। SBI रिसर्च ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय एक्सपोर्ट्स पर 25% टैरिफ लगाने का असर अमेरिका के लिए भारत से ज्यादा बुरा होगा। अमेरिका को कम GDP, ज्यादा महंगाई और डॉलर के कमजोर होने का सामना करना पड़ सकता है। SBI रिसर्च ने इस टैरिफ को 'बुरा बिजनेस फैसला' बताया।
SBI रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत के मुकाबले अमेरिका की GDP, महंगाई और करंसी के नीचे जाने का ज्यादा रिस्क है। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा ट्रेड वार के आर्थिक नतीजों को देखें तो यह अचरज की बात नहीं है कि अमेरिका पर भारत के मुकाबले अधिक बुरा असर पड़ेगा। SBI रिसर्च ने बताया कि अमेरिका में फिर से महंगाई का दबाव दिखना शुरू हो गया है।
अनुमान है कि अमेरिका में महंगाई 2026 तक 2 परसेंट के तय टारगेट से ऊपर ही रहेगी। ऐसा टैरिफ के सप्लाई-साइड इफेक्ट्स और एक्सचेंज रेट में बदलाव की वजह से होगा। SBI रिसर्च ने बताया कि शॉर्ट-टर्म में अमेरिकी टैरिफ की वजह से एक औसत अमेरिकी घर पर करीब 2,400 डॉलर का बोझ पड़ने का अनुमान है। वजह, टैरिफ से बढ़ने वाली महंगाई के कारण कीमतें बढ़ना है।
अहम पॉइंट्स
25%: भारतीय एक्सपोर्ट्स पर प्रस्तावित टैरिफ।
30 जुलाई: ट्रंप ने इस टैरिफ का ऐलान किया।
1 अगस्त: टैरिफ लागू होने की डेडलाइन।
7 अगस्त: नए टैक्स के लागू होने की नई तारीख
0%: पहले कुछ भारतीय सामानों (हीरे, स्मार्टफोन, फार्मा प्रोडक्ट्स) पर लगने वाला टैरिफ।
10.8%: पहले कुछ भारतीय सामानों पर लगने वाला अधिकतम टैरिफ।
एक्सपोर्ट के आंकड़े
20%: FY25 में अमेरिका में भारत के कुल एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी।
10%: भारत के टॉप एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन देशों की संख्या।
53%: टॉप 10 देशों का भारत के कुल एक्सपोर्ट में हिस्सा।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…