फ्रॉड के बाद नहीं, पहले पकड़ें गड़बड़ी, सेबी चीफ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दी नसीहत
Updated on
02-08-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) से कहा कि उनमें गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की काबिलियत होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि फॉरेंसिक अकाउंटिंग को सिर्फ फ्रॉड होने के बाद इस्तेमाल होने वाला टूल नहीं मानना चाहिए। मुंबई में एक ICAI इवेंट में बोलते हुए पांडे ने कहा कि रिस्क का पहले से अंदाजा लगाने और गड़बड़ियों को शुरुआत में ही पकड़ने की हमारी सामूहिक काबिलियत ही फाइनैंशल गवर्नेंस का फ्यूचर तय करेगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक अकाउंटिंग को सिर्फ फ्रॉड के बाद इस्तेमाल होने वाला हथियार नहीं समझना चाहिए। बल्कि, इसे कॉरपोरेट कंट्रोल के स्ट्रक्चर में शामिल एक प्रोएक्टिव तरीका बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि सिर्फ रेगुलेशन काफी नहीं हैं। रेगुलेटर की कोशिशों को सभी स्टेकहोल्डर्स की सामूहिक समझदारी और तालमेल से सपोर्ट मिलना चाहिए। सेबी जल्द ही फ्रॉड के खिलाफ एक जोरदार सिस्टमैटिक कैंपेन शुरू करने वाला है। उन्होंने इशारा किया कि नियामक कुछ कोशिशें पहले से ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब फ्रॉड सामने आते हैं तो उनका सिक्योरिटीज मार्केट पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
सेबी चीफ ने कहा कि फ्रॉड पकड़ने में टेक्नोलॉजी अहम रोल निभा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि सेबी ने अपनी खुद की सुपरवाइजरी टेक्नोलॉजी भी बनाई है, जिसका इस्तेमाल स्टॉक एक्सचेंज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक टेक्नोलॉजिकल टूल तो फ्रॉड वाले पैटर्न का पता लगा सकता है, लेकिन उसे समझना और फ्रॉड को पूरी तरह से सामने लाना एक इंसान के दिमाग का काम है।
RBI का 'म्यूलहंटर' अपनाएंगे और बैंक
अगले दो महीनों में 15 और बैंक आरबीआई के बनाए 'म्यूलहंटर' प्लैटफॉर्म को लागू करने वाले हैं। शुक्रवार को एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसका मकसद धोखाधड़ी वाले लेन-देन के लिए इस्तेमाल होने वाले अकाउंट्स की पहचान करके फ्रॉड से निपटने की कोशिशों को और तेज करना है। म्यूल अकाउंट्स ऐसे खाते होते हैं जो धोखेबाजों द्वारा भोले-भाले पीड़ितों को बरगलाकर गैरकानूनी पैसा पाने के लिए बनाए जाते हैं।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…