जीएसटी वसूली में हुई कमी, मई में 2 लाख करोड़ से भी कम आए
Updated on
01-06-2026 02:46 PM
नई दिल्ली: इस समय ईरान युद्ध की छाया दुनिया के हर देश पर पड़ी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। तभी तो भारत में भी वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) की वसूली घटी है। इस साल मई महीने के दौरान इस मद में 1.94 लाख करोड़ रुपये ही आए। इससे एक महीने पहले यानी अप्रैल 2026 में रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये की वसूली हुई थी।
ग्रॉस वसूली में 3.2% की वृद्धि
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मई 2026 के दौरान ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 1.88 लाख करोड़ रुपये रहा था। मतलब कि इस लिहाजर से जीएसटी वसूली में 3.2% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस महीने ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 2.3 फीसदी घट कर 1.34 लाख करोड़ रुपये रहा है।
शुद्ध वसूली भी बढ़ी
इस साल महीने महीने में जीएसटी की शुद्ध वसूली भी साल-दर-साल के अधार पर 3.3% बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 1.62 लाख करोड़ रुपये था। इस महीने कुल रिफंड 2.6% बढ़कर 27,281 करोड़ रुपये हो गए, जबकि वित्त वर्ष के लिए संचयी रिफंड अब तक 10.9% बढ़कर 59,063 करोड़ रुपये हो गया।
आयातित माल पर कितनी वसूली
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आयातित सामानों पर जीएसटी वसूली में साल-दर-साल के आधार पर 19.1% की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 50,070 करोड़ रुपये रहा था।
अप्रैल में कितनी हुई थी वसूली
इस साल अप्रैल में जीएसटी की नेट वसूली 2.11 लाख करोड़ रुपये की रही थी। बीते मई में यह घट कर 1.67 लाख करोड़ रुपये रह गया। इससे एक महीने पहले यानी मार्च 2026 में यह दो लाख करोड़ रुपये से कुछ ऊपर रहा था।
बाहरी व्यापार की मजबूती दिखाता है
टैक्स कंसल्टेंसी फर्म Tax Connect Advisory Services LLP के पार्टनर विवेक जालान का कहना है कि मई 2026 में जीएसटी प्रदर्शन चुनौती और अवसर दोनों को दर्शाता है। इस महीने सकल घरेलू जीएसटी संग्रह में वर्ष-दर-वर्ष मामूली 2.6% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि शुद्ध घरेलू जीएसटी राजस्व में 2.3% की कमी हुई और घरेलू रिफंड में भी 4.3% की कमी हुई है। हालांकि, यह आयात पर जीएसटी संग्रह में मजबूत वृद्धि से अधिक से अधिक संतुलित हो गया, जिसमें मई में आयात से आईजीएसटी में 19.1% की वृद्धि हुई है। आयात-संबंधित राजस्व में यह लचीलापन कुल शुद्ध जीएसटी संग्रह को साल-दर-साल 5.5% की वृद्धि में मदद करता है, जो भारत के बाहरी व्यापार प्रवाह (External trade flows) की मजबूती को उजागर करता है।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…