Select Date:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Updated on 18-05-2025 09:05 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा के अनन्य सेवक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "नदी का घर" पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अनिल माधव दवे के कार्यों और व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि स्व. दवे ने अपनी कर्तव्य-परायणता के साथ पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने सदैव नदियों, वनों और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नए प्रतिमान स्थापित किए। उनका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अथाह ऊर्जा का स्रोत है।

स्व. अनिल माधव दवे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी निःस्वार्थ सेवाओं और विशेष रूप से नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने ‘नमामि देवि नर्मदे’ यात्रा जैसी अनेक पहलों के माध्यम से जनजागरण किया और पूरे समाज को प्रकृति के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2025
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि किसी शहर के संग्रहालय और शिक्षण संस्थान धरोहर के समान हैं इनका समृद्ध होना समाज के गौरव को…
 18 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान पर्यावरण और जल संरक्षण, जल संरचनाओं के पुनरुत्थान और सांस्कृतिक चेतना का समवेत संगम बन गया है। मध्यप्रदेश सरकार…
 18 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा के अनन्य सेवक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…
 18 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए सुव्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस मंशा का सफल क्रियान्वयन…
 18 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान और भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना को जानने का सजीव अवसर प्रदान…
 18 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई माता होल्कर का 300वां जयंती वर्ष पूरे हर्षोल्लास से मना रही है। उन्होंने कहा…
 18 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों के प्रति युवाओं की रूचि विकसित करने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए जानकारियों…
 17 May 2025
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में खेल विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि खेलों को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। इसके…
 17 May 2025
द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का हेड क्वार्टर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युद्ध विराम के बावजूद आतंक के खिलाफ जंग…
Advt.