कैसे काम करेगी यह वॉट्सऐप सर्विस?
- सदस्यों को ईपीएफओ (EPFO) के रजिस्टर्ड वॉट्सऐप नंबर पर सिर्फ Hello टाइप करके भेजना होगा। इसके अलावा सदस्य अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ईपीएफओ के मैसेज रिसीव करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
- ईपीएफओ सबसे पहले यह चेक करेगा कि वॉट्सऐप मैसेज उसी मोबाइल नंबर से आया है जो सदस्य के यूएएन (Universal Account Number) से लिंक है।
- वेरिफिकेशन सफल होने के बाद सदस्य को उनकी स्थानीय भाषा में एक सिंपल मेन्यू (Menu) दिखेगा। सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प चुनकर या साधारण सवालों के जवाब देकर जानकारी हासिल कर सकेंगे।