कम निवेश पर बड़ा मुनाफा! इन फंड्स ने दिया 24.2% तक का रिटर्न; क्या आपने लगाया पैसा?
Updated on
22-09-2026 12:13 PM
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करना अधिक पसंद करते हैं। इसकी एक खास वजह शेयर मार्केट की तुलना में कम रिस्क है। वही, लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड एसआईपी कम निवेश पर भी बड़ा मुनाफा दे सकती है।
अगर आप भी लंबी अवधि के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां टॉप 5 म्यूचुअल फंड एसआईपी फंड बता रहे हैं, जिन्होंने लंबी अवधि यानी कि 10 वर्ष में 19.3 प्रतिशत से लेकर 24.2 प्रतिशत तक का बड़ा रिटर्न दिया है। आइए अब इनके बारे में जानते हैं।
10 वर्षों में एसआईपी रिटर्न कितना रहा है?
मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में लंबी अवधि के लिए निवेश कर अच्छे-खासे पैसे बना सकते हैं। इस बीच क्वांट स्मॉल कैप, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप, इन्वेस्को इंडिया मिड कैप, क्वांट ELSS टैक्स सेवर और यूनियन स्मॉल कैप ऐसे फंड्स रहे हैं, जिन्होंने 10 साल में 19.3 फीसदी से लेकर के 24.2 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
इनमें सबसे कम रिटर्न यूनियन स्मॉल कैप फंड का रहा है, जिसने 10 साल में 19.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, सबसे अधिक रिटर्न यानी कि 10 साल में 24.2 फीसदी का रिटर्न क्वांट स्मॉल कैप फंड ने दिया है।
म्यूचुअल फंड में एसआईपी क्या है? म्यूचुअल फंड में एसआईपी एक नियमित और तय समय पर एक निर्धारित राशि को जमा करने की प्रक्रिया है। इसका पूरा नाम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है।
एसआईपी में कम से कम कितने रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं? एसआईपी में कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
क्वांट स्मॉल कैप फंड में कम से कम कितना का लंपसम कर सकते हैं? क्वांट स्मॉल कैप फंड में कम से कम 5000 रुपये का लंपसम (एकमुश्त राशि जमा) कर सकते हैं।
इन्वेस्को इंडिया मिड कैप फंड में कितने रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं? इन्वेस्को इंडिया मिड कैप फंड में 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।
क्वांट ELSS टैक्स सेवर में कितने रुपये की एसआईपी शुरू कर सकते हैं? क्वांट ELSS टैक्स सेवर फंड में कम से कम 500 रुपये से एसआईपी शुरू कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…