अनिल अग्रवाल को मिली बड़ी खुशखबरी, वेदांता एल्युमीनियम का मुनाफा तीन गुना बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान
Updated on
01-08-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि और बेहतर परिचालन दक्षता के दम पर कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर तीन गुना से अधिक बढ़कर 6,597 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
इसके साथ ही, स्वतंत्र इकाई के रूप में अपने पहले ही तिमाही नतीजों के दौरान कंपनी के निदेशक मंडल ने 8 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा की है। हाल में डिमर्जर के बाद कंपनी शेयर मार्केट में स्वतंत्र रूप से सूचीबद्ध हुई है।
कैसा रहा कंपनी का रिपोर्ट कार्ड?
जून तिमाही के दौरान वेदांता एल्युमीनियम का समेकित राजस्व सालाना आधार पर 45% बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 21,105 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों में 46% की तेजी और बिक्री में वृद्धि इसका मुख्य कारण रही।
कंपनी का EBITDA दोगुने से अधिक होकर 10,499 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया। इसके परिणामस्वरूप कंपनी का EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 31% से उछलकर 50% हो गया।
तिमाही के दौरान एल्युमीनियम का उत्पादन खर्च सालाना आधार पर 4% और तिमाही आधार पर 3% घटकर 1,698 डॉलर प्रति टन रहा। कंपनी ने पूरे चालू वित्त वर्ष के लिए उत्पादन लागत 1,650 डॉलर से 1,700 डॉलर प्रति टन के दायरे में रहने का अनुमान जताया है।
एल्युमीनियम के प्रति टन उत्पादन पर EBITDA बढ़कर 1,804 डॉलर प्रति टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर दर्ज किया गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए 26 से 27 लाख टन एल्युमीनियम और 40 से 41 लाख टन एल्युमिना उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
डिमर्जर और विस्तार परियोजनाएं
जून में वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) से अलग होकर चार नई कंपनियां वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील शेयर बाजार में स्वतंत्र रूप से सूचीबद्ध हुई थीं।
शेयर में आई गिरावट
शुक्रवार को वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयर में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स पर यह शेयर 0.47% गिरकर 454.20 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि पिछले 5 सत्रों में इसमें करीब 3 फीसदी की तेजी देखी गई है।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…