भारत पूरे घटनाक्रम को कैसे देख रहा होगा?
नई दिल्ली ने मेजर जनरल चौधरी के पाकिस्तान दौरे को जितनी दिलचस्पी से देखा उतनी ही चिंता भी जताई। इसकी वजह यह थी कि मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान सेना और ISI की गहरी दखलअंदाजी को लेकर भारतीय प्रशासन चिंतित था।नई दिल्ली की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान मेजर जनरल चौधरी ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की थी लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह से मिलने से परहेज किया था जिन्होंने उनके लिए डिनर का आयोजन करने की योजना बनाई थी।