Select Date:

पाकिस्तान से रिश्ते मजबूत करेगा बांग्लादेश, राष्ट्रपति ने भेजा शहबाज को संदेश, तारिक सरकार का नया प्लान

Updated on 14-09-2026 12:59 PM
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए खासकर व्यापार, निवेश, हवाई संपर्क, शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में बांग्लादेश-पाकिस्तान के रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति का ये संदेश उस वक्त आया है जब पहले ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान से सैन्य संबंध तेजी से बनाने शुरू कर दिए हैं। पिछले डेढ़ वर्षों में दर्जनों सैन्य अधिकारियों का दौरा दोनों देशों के बीच हुआ है।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने कहा 'पाकिस्तान कई क्षेत्रों में बांग्लादेश का एक अहम साझेदार है। अगर दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ाया जा सके तो दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा।' बांग्लादेश में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर इमरान हैदर ने 13 सितंबर 2026 को बंगभवन में राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से मुलाकात की है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव मो. सरवर आलम ने कहा है कि राष्ट्रपति ने यह बात तब कही जब पाकिस्तान के बांग्लादेश में उच्चायुक्त इमरान हैदर ने आज उनसे बंगभवन में मुलाकात की।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के दौरान हाई कमिश्नर ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तरफ से राष्ट्रपति मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर को बधाई दी और उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया। इस पर बांग्लादेशी राष्ट्रपति ने उनका शुक्रिया अदा किया और पाकिस्तानी राष्ट्रपति को अपनी सुविधा के अनुसार बांग्लादेश आने का न्योता दिया। राष्ट्रपति ने व्यापारियों और उद्यमियों के बीच संबंधों को मजबूत करने और व्यापार के नए मौकों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

उन्होंने बांग्लादेश को पाकिस्तानी उत्पादों जैसे कि कपड़े और सूती धागे के निर्यात की संभावनाओं का इस्तेमाल करने और साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार को और संतुलित बनाने का आह्वान किया। वहीं पाकिस्तानी हाई कमिश्नर ने बताया कि अक्टूबर में ढाका में पाकिस्तानी उत्पादों का एक व्यापार मेला आयोजित किया जाएगा और उन्होंने बांग्लादेश से भी पाकिस्तान में बांग्लादेशी उत्पादों का इसी तरह का व्यापार मेला आयोजित करने का आग्रह किया।
ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ान सेवा पर बात

इसके अलावा इस साल ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू होने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने कहा कि यह कनेक्टिविटी दोनों देशों के बीच व्यापार और कारोबार, मेडिकल टूरिज़्म और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने उड़ानों की संख्या और बढ़ाने पर जोर दिया। बांग्लादेशी चाय की गुणवत्ता की तारीफ करते हुए हाई कमिश्नर ने पाकिस्तानी बाजार में मौजूद ड्यूटी-फ्री सुविधा का लाभ उठाकर बांग्लादेश से पाकिस्तान को चाय का निर्यात बढ़ाने का आह्वान किया। पाकिस्तान की तरफ से दिया गया ये एक बड़ा ऑफर है।
इमरान हैदर ने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और कारोबार, निवेश और आपसी सहयोग को और बढ़ाने के लिए काम कर रहा है। बांग्लादेशी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के सदस्यों के बीच प्रशिक्षण के आदान-प्रदान और विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने और उन्हें बढ़ाने का भी आह्वान किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.