Select Date:

बागेश्वर बाबा बोले- कथा पंडाल में VIP एंट्री मान्य नहीं:भक्त और प्रभु के बीच कोई पास नहीं; हरियाणा के मुख्यमंत्री भी पहुंचे

Updated on 28-09-2026 12:34 PM

लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, "भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच कोई पास नहीं होना चाहिए।"

उन्होंने साफ किया कि पंडाल में कोई VIP पास मान्य नहीं होगा। जो जल्दी आएगा, वह व्यासपीठ के पास बैठेगा। इस फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कथा तीन दिन और चलेगी, जिसमें दिव्य दरबार भी लगेगा।

दूसरे दिन पंडाल के अंदर-बाहर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।कथा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के एडीजीपी डॉ. शरद चौहान भी पहुंचे। उन्होंने कथा सुनी।

सड़कों पर लोगों ने किया स्वागत

सुबह धीरेंद्र शास्त्री निवास से कथा स्थल निकले तो सड़कों पर हजारों लोग स्वागत में खड़े थे। 'जय श्री राम' और 'जय बागेश्वर बालाजी' के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

बच्चों को संस्कार देकर ही मरना लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज अपराध बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है संस्कार घट रहे और पंजाब वालों एक बात तुम याद रखना जहां बरसात नहीं होती, वहां की फसलें खराब हो जाती और जहां संस्कार नहीं होते वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि जितने मां-बाप हमारी कथा सुनने आए तुम अपने बच्चों को कार, व्यापार देकर मरो या ना मरो, अपने बच्चों को संस्कार देकर के जरूर मरना। आज पूरे पंजाब में गलीगली कोनेकोने में विदेशी ताकतें लोगों को बरगलाकर हली उल्लाह वालों के चक्कर में पड़ा रही हैं।

पंजाब में नशा और धर्मांतरण बंद हो हम चाहते हैं पंजाब में दो चीजें बंद हो। पहला तो नशा बंद हो। दूसरा हमारे सिख भाई जो पगड़ी धारी हैं, गुरु ग्रंथ साहब को मानते हैं वो हली उल्लाह वालों के चक्कर में पड़ के धर्मांतरण ना करें। क्योंकि गुरुओं की वाणी ही तुम्हारे लिए दरबार है। तुम्हें कहां जाने की जरूरत है? तुम्हारे साथ गुरु वाणी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
जो लोग खुद को राजनीति का चाणक्य समझते हैं, जो अपने आपको तीसमार खां मानते हैं, उनको हमारी चेतावनी है कि शुद्ध हृदय वाले बच्चों से मत लड़ो। क्योंकि शुद्धता…
 28 September 2026
भोपाल में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 3 से 8 हजार रुपए वेतन पाने वाले अस्थायी, अंशकालीन, चौकीदार और ठेका श्रमिक सोमवार सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने…
 28 September 2026
लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, "भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच…
 28 September 2026
खंडवा में छैगांवमाखन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम खजूरी में पिछले करीब तीन महीने से बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के…
 28 September 2026
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक सप्ताह के अंदर होने लगेगी। मौसम केंद्र (IMD), भोपाल के मुताबिक- अगले 4 दिन प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी…
 28 September 2026
उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण की जद में उज्जैन स्थित शाही मस्जिद भी आ गया है। इसका 11 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है लेकिन मुस्लिम समाज के लोग इसका विरोध कर रहे…
 28 September 2026
जबलपुर: देश में चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को…
 27 September 2026
मीडिया से बात नहीं करने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कसम एक ही दिन में टूट गई। वे मीडिया के सामने भी आए और बात भी की।दरअसल, गुरुवार को एक…
 27 September 2026
बड़वानी: शासकीय संयुक्त बालिका छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को छात्राओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। करीब 150 छात्राएं पानी, भोजन, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें लेकर…
Advt.