Select Date:

बांग्लादेश की बॉलिंग के सामने ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर पस्त, पहले सेशन में ही चार विकेट झटके

Updated on 13-08-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का पहला सेशन मेहमान बांग्लादेश के नाम रहा। बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम स्ट्रगल करती नजर आई। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट खो दिए हैं और सिर्फ 74 रन ही बनाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।

कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिक नहीं पाया

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 22 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उनका विकेट हसन महमूद ने लिया। महमूद ने ही दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक वेदराल्ड को भी आउट किया। उन्होंने 23 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन कुछ खास नहीं कर पाए। 20 गेंदों पर उनके बल्ले से सिर्फ एक रन निकला। इबादत हुसैन की गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो ने उनका कैच लपका।
45 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा था और 61 रन पर तीन विकेट हो गए। लंच ब्रेक से ठीक पहले 74 रन के स्कोर पर टीम को चौथा झटका लगा। तस्कीन अहमद ने कैमरून ग्रीन का विकेट ले लिया। स्टीव स्मिथ 25 गेंदों पर 7 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। पहले सेशन में 22 ओवर का खेल हुआ।

23 साल ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेल रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी टेस्ट मैच 2003 में खेला था। अब 23 साल बाद टीम वहां पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम उतारी है। अभी एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर को बैटिंग करने आया है। वहीं पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी भी यह मुकाबला खेल रही है। नाथन लायन प्रमुख स्पिनर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
मियामी: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती था। 8 अगस्त…
 13 August 2026
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
 13 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिली है। लाल गेंद के इस फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा अक्सर श्रीलंकाई बल्लेबाजों…
 13 August 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो…
 13 August 2026
नई दिल्ली: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है। लेकिन इसके अलावा…
 13 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस…
 13 August 2026
डार्विन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पहले टेस्ट की पहली पारी में आउट किया। 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया…
 13 August 2026
डार्विन: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 53 ओवर में सिर्फ 198 रनों पर सिमट गई। डार्विन में खेले जा रहा मैच के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
Advt.