भारत-पाकिस्तान में बासमती
पाकिस्तानी मंत्रालय ने कहा, कोर्ट का फैसला दिखाता है कि कोई भी एक राष्ट्रीय अथॉरिटी 'बासमती' शब्द पर अपना विशेष अधिकार नहीं जता सकती है। इससे उन उत्पादकों और निर्यातकों को बाहर कर दिया जाए जिनका इसके इस्तेमाल का उतना ही जायज अधिकार है।बासमती चावल की एक खास और प्रतिष्ठित वैरायटी है। इसका इस्तेमाल बिरयानी, पुलाव, जर्दा और तेहरी जैसे लोकप्रिय चावल के व्यंजनों में होता है। भारत और पाकिस्तान इस चावल के बड़े निर्यातक हैं। दोनों देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनियाभर के खरीदारों के बीच मुकाबला करते हैं।