शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, सानिया के गले में डाली वरमाला, सचिन-अंजलि ने यूं दिया अशीर्वाद
Updated on
05-03-2026 02:38 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी हस्तियां अर्जुन की शादी में नजर आई। क्रिकेटर्स बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज आदि। वहीं अब अर्जुन की शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में अर्जुन सानिया के गले में वर्माला डालते हुए नजर आ रहे हैं।
अर्जुन के वर्माला डालने के बाद दोनों ने एक दूसरे को लगाया गले
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर पहले सानिया चंडोक के गले में वर्माला डालते हैं। इसके बाद अर्जुन और सानिया दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। वहीं पीछे पिता सचिन तेंदुलकर खड़े होकर दोनों पर फूल बरसा हो रहे होते हैं। अर्जुन की मां अंजलि तेंदुलकर भी वहां मौजूद होती हैं।
कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने शादी की अटेंड
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स आए थे। राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम क्रिकेटर्स को अर्जुन और सानिया की शादी में देखा गया।
आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में भी एक्शन में नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन होने से पहले अर्जुन मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो गए थे। इस बार वह नई फ्रेंचाइजी की जर्सी में नजर आएंगे। अर्जुन ने आईपीएल में साल 2023 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 5 मैच खेले हैं और 3 विकेट लिए हैं।26 साल के अर्जुन तेंदुलकर गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन ने अब तक 24 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट ए और 29 टी20 मुकाबले अपने डॉमेस्टिक करियर में खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 52, लिस्ट ए में 26 तो टी20 में उनके नाम 35 विकेट हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर ने शतक भी लगा रखा है।
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में सानिया चंडोक के साथ बड़े धूम धाम से हुई। कई बड़ी…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच इंग्लैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हैं। उन्होंने हालात को लेकर चिंता जताई है। ईरान…
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों…