शेयर बाजार में तेजी के बीच फिसला अनिल अग्रवाल का शेयर
Updated on
06-07-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में तेजी आई है। लेकिन दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता पावर का शेयर शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। बीएसई पर पिछले सत्र में यह 45.68 रुपये पर बंद हुआ था और आज उसी कीमत पर फ्लैट खुला। लेकिन जल्दी ही यह चार फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 43.67 रुपये पर आ गया। कंपनी ने जून तिमाही में बिजली की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी की रिपोर्ट दी है। मीनाक्षी एनर्जी से ज्यादा उत्पादन और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के स्थिर प्रदर्शन की वजह से कंपनी की बिक्री में तेजी आई।
एक्सचेंज को दी गई प्रोडक्शन अपडेट के अनुसार कंपनी की कुल बिजली बिक्री पहली तिमाही में सालाना आधार पर 38% बढ़कर 5,225 मिलियन यूनिट हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 3,784 मिलियन यूनिट थी। हालांकि मार्च तिमाही के मुकाबले कंपनी की बिजली की बिक्री 6% कम हुई। तब यह 5,530 मिलियन यूनिट रही थी। कंपनी ने कहा कि इन आंकड़ों को वेदांता लिमिटेड से वेदांता पावर के डीमर्जर के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
ब्रोकरेज की राय
वेदांता पावर की वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज की राय बंटी हुई है। घरेलू ब्रोकरेज Emkay का अनुमान है कि कंपनी की प्रति शेयर वैल्यू लगभग 51.7 रुपये है। जबकि कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज इसे 60 रुपये प्रति शेयर मानती है। इसी तरह Nuvama का वैल्यूएशन लगभग 47 रुपये प्रति शेयर है, जबकि CLSA का अनुमान लगभग 35 रुपये प्रति शेयर है।कंपनी का शेयर 3 जुलाई को 52.49 रुपये पर पहुंचा था जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। कंपनी का शेयर 10.10 बजे 3.96% गिरावट के साथ 43.87 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी 17,154.87 करोड़ रुपये रह गया है।वेदांता आयरन एंड स्टीलके शेयरों में भी आज गिरावट आई है। कारोबार के दौरान यह 5 फीसदी गिरावट के साथ 38.49 रुपये पर आ गया।
नई दिल्ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…