Select Date:

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

Updated on 07-08-2026 12:39 PM

दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही है। इसी कड़ी में संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पारंपरिक लोक कलाओं को संरक्षित करना, लोक कलाकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना, उनकी कला को नई पहचान दिलाना तथा सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

योजना के अंतर्गत लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीत लेखन, पारंपरिक वाद्ययंत्र वादन, शिल्प कला, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पाक कला तथा छत्तीसगढ़ी सौंदर्य कला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। योजना के माध्यम से लोक कलाकारों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप प्रोत्साहन प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे अपनी कला का संरक्षण एवं संवर्धन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।

योजना के तहत पात्र कलाकारों का ’चिन्हारी पोर्टल’ में पंजीयन अनिवार्य होगा। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 12 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक बार दी जाएगी, जिससे कलाकारों को अपनी कला के संरक्षण और प्रस्तुति के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। योजना का लाभ ऐसे कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।

आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, व्यावसायिक परिसर, द्वितीय तल, सेक्टर-27, नया रायपुर, अटल नगर (छत्तीसगढ़)-492018 के पते पर भेजे जा सकते हैं। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय के कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र के लिफाफे पर ’मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026‘ स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने इस योजना के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक कलाओं के संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना नहीं है, बल्कि यह उन लोक कलाकारों के सम्मान और स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने पीढ़ियों से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश की लोक कलाएं नई पीढ़ी तक पहुंचे, कलाकारों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप सम्मान और अवसर मिलें तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाए। उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र लोक कलाकारों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से लोक कलाकारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को व्यापक मंच मिलेगा, जिससे छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.