विराट कोहली के 139 रनों के तूफान के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आए हेड कोच गौतम गंभीर, नो रिएक्शन वाला लुक हुआ वायरल
Updated on
28-09-2026 11:46 AM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में किंग विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा, जिसकी बदौलत भारत ने लक्ष्य को करीब 8 ओवर पहले ही हासिल कर लिया। विराट कोहली ने केवल 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। कोहली का स्ट्राइक रेट इस दौरान 157.95 का रहा।
गौतम गंभीर क्यों हो रहे हैं सोशल मीडिया पर ट्रोल?
विराट कोहली के इस धमाकेदार शतक के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल कोहली जब मैदान पर छक्कों की बरसात कर रहे थे, तब 8वें छक्के के बाद डगआउट में बैठे बाकी सभी कोचिंग स्टाफ के सदस्य खड़े होकर जश्न मना रहे थे, लेकिन गौतम गंभीर बिना किसी भाव के शांत बैठे नजर आए। गंभीर का यह शांत चेहरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस यह आरोप लगाने लगे कि गंभीर, कोहली की इस पारी से ज्यादा खुश नहीं दिखे।
हालांकि, मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने खुद आगे बढ़कर विराट कोहली को गले लगाया और जीत की बधाई दी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर गंभीर का सीरियस लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय फैंस आए दिन इस मुद्दे को हवा देते रहते हैं कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं। हालांकि दोनों ने ही हमेशा से आपसे में कोई भी मतभेद होने से इनकार किया है।
विराट कोहली की 86वां शतक
विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 86वां शतक जड़ा है। वहीं वनडे फॉर्मेट में उनके नाम कुल 55 शतक हो गए हैं। आज तक किसी भी खिलाड़ी ने वनडे फॉर्मेट में 50 भी शतक नहीं जड़े हैं और विराट कोहली 55 शतक के साथ सबसे आगे चल रहे हैं और माना जा रहा है उनका ये रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ सकेगा। इसके अलावा विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अपने 15000 रन पूरे किए हैं।
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…