Select Date:

आठ हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार ने पकड़ी बढ़त की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी कितना उछला? जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

Updated on 05-10-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: आठ हफ्तों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में बढ़त की रफ्तार दिखी है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 72,340.95 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,532.40 पर कारोबार की शुरुआत की है।

मार्केट खुलते ही सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में बढ़त और 13 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 1.82 फीसदी की तेजी और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 1.36 फीसदी की गिरावट नजर आई। मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यानी कि 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। यह 72,510.06 पर ट्रेड कर रहा था।
आइए जानते हैं कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहें और इसके साथ ही जानेंगे कि घरेलू शेयर बाजार की इस तेजी और चाल पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं...

आज शेयर बाजार की चाल पर एक्सपर्ट ने क्या कहा है?

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना आज के मार्केट की चाल को कन्फर्म ट्रेंड रिवर्सल के बजाय टेक्निकल रिबाउंड की कोशिश के तौर पर देखते हैं। टेक्निकल तौर पर, एनालिस्ट ने कहा कि "22,200 अब अहम सपोर्ट लेवल है।" उन्होंने कहा, "अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर बना रहता है, तो मैं तुरंत रेजिस्टेंस के तौर पर 22,600 और फिर 22,800 के लेवल पर नजर रखूंगा। अगर यह 22,200 के नीचे निर्णायक रूप से टूटता है, तो करेक्शन 22,000 तक बढ़ सकता है।"
मेरे लिए जो बात तेजी से दिलचस्प होती जा रही है, वह है वैल्यूएशन रीसेट। निफ्टी का फॉरवर्ड P/E तेजी से गिरकर कोविड के बाद के निचले स्तरों के करीब आ गया है। इससे भी अहम बात यह है कि अब लार्ज कैप शेयरों में भी गिरावट दिख रही है: निफ्टी के 50 में से 42 शेयर अपने 200-DMA से नीचे हैं, जो बताता है कि कमजोरी सिर्फ कुछ ही शेयरों तक सीमित नहीं है। इसलिए, पहले के 22.9x के पीक के मुकाबले 16.9x का 12-महीने का फॉरवर्ड P/E एक अहम संकेत है।
विपिन डिक्सेना,मार्केट एनालिस्ट

1 अक्टूबर को शेयर बाजार की चाल क्या थी?

एक अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 72,192.89 पर खुला था। निफ्टी 50 भी लुढ़का और 22,543.70 पर अपने कारोबारी दिन की शुरुआत की थी।
वहीं, सेंसेक्स 0.79 फीसदी यानी कि 570.59 अंक गिरकर लाल निशान में 71,909.70 पर बंद हुआ था। इस दौरान इसके 30 शेयरों में से केवल 6 में बढ़त दिखी, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी की बात करें तो यह मार्केट क्लोजिंग के दौरान 0.88 फीसदी यानी 198.50 अंक लुढ़ककर 22,421.95 पर बंद हुआ था।

  1. आज सेंसेक्स की ओपनिंग कैसी रही?
    आज सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 72,340.95 पर रही।
  2. आज निफ्टी की ओपनिंग क्या रही?
    आज निफ्टी की ओपनिंग बढ़त के साथ 22,532.40 रही।
  3. आज कच्चे तेल की कीमत क्या है?
    आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दिखी है। कमोडिटी मार्केट में, ब्रेंट क्रूड लगभग 101.37 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल लगभग 90.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
  4. निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो क्या है?
    निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है।
  5. डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल क्या है?
    डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की मजबूती दिखी है। यह 96.20 पर नजर आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: आठ हफ्तों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में बढ़त की रफ्तार दिखी है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 72,340.95 पर खुला।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: 12वीं के बाद हाई एजुकेशन यानी कि उच्च शिक्षा के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। यह जरूरत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप…
 05 October 2026
नई दिल्‍ली: 'श्री दिनेश मिल्स लिमिटेड' कपड़े बनाने वाले पुराने ब्रांड्स में से एक है। यह कंपनी 1935 में बड़ौदा (अब वडोदरा) में शुरू हुई थी। इसने अच्छे किस्म के…
 05 October 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की आज से बैठक शुरू हो रही है। इसमें लिए गए फैसलों की घोषणा 7 अक्टूबर को होगी।…
 05 October 2026
'विकसित भारत' बनने के भारत के संकल्प के लिए एक ऐसी अर्थव्यवस्था की आवश्यकता है, जिसमें हर स्तर और आकार के उद्यम फल-फूल सकें, चाहे उनकी शुरुआत कहीं से भी…
 05 October 2026
नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल और 7-Eleven भारत में अपनी पांच साल पुरानी फ्रेंचाइजी डील खत्म करने जा रही हैं। इस पार्टनरशिप के तहत चलाए जा…
 03 October 2026
नई दिल्ली: UPI से 2000 रुपये के ऊपर भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने से पहले दिल्ली में मार्केट संस्थाओं ने गांधी जयंती पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कश्मीरी गेट…
 03 October 2026
नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में G-20 के वाणिज्य एवं व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन में यह आरोप खारिज किया कि भारत में कुछ सेक्टरों में…
 03 October 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों में लगातार बढ़ रही ग्राहकों की शिकायतों और सिस्टम की कमियों पर सख्त रुख अपनाया है। RBI ने बैंकों को अपने…
Advt.