Select Date:

कच्चे तेल के बाद अब LNG जमा कर रहा है चीन, फरवरी से चार गुना बढ़ गया आयात, क्या माजरा है?

Updated on 27-07-2026 03:40 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100 डॉलर के पार रही थी। लेकिन चीन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसकी वजह यह थी कि उसने ईरान युद्ध से पहले जमकर कच्चा तेल खरीदा था और संकट के दौरान उसका इस्तेमाल किया। अब एक बार फिर चीन ने एलएनजी का आयात करने शुरू कर दिया है।

हाल के दिनों में चीन का लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का इंपोर्ट तेजी से बढ़ा है। 19 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में चीन में साप्ताहिक LNG डिलीवरी में 137% की बढ़ोतरी हुई और यह लगभग 2 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गई। यह पिछले 22 महीनों में सबसे ज्यादा है। फरवरी के मध्य से चीन का LNG इंपोर्ट चार गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। पिछले हफ्ते फरवरी 2025 के बाद पहली बार अमेरिका से एलएनजी कार्गो चीन पहुंचा।

कहां से आ रही है गैस?

जून में चीन का एलएनजी आयात पिछले साल के मुकाबले 8.3% की बढ़ोतरी के साथ 5.68 मिलियन टन रहा। लगातार दूसरे महीने इसमें तेजी आई है। इस बीच, जुलाई में अब तक चीन के LNG इंपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी 43% रही। यह मलेशिया, रूस और कतर से कहीं ज्यादा है। साफ है कि चीन तेजी से LNG का स्टॉक जमा कर रहा है।

चीन की एलएनजी स्टोरेज क्षमता 25.4 मिलियन क्यूबिक मीटर है। देश के तटीय इलाकों में 100 से ज्यादा तटीय टैंक हैं। साथ ही चीन अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए तेजी से अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है। इसमें राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 270,000 से 240,000 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले अल्ट्रा-लार्ज टैंक शामिल हैं। चीन दुनिया में एलएनजी का सबसे बड़ा इंपोर्टर है। वह चीन खाड़ी देशों पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है और रूस से पाइपलाइन आपूर्ति बढ़ा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.