Select Date:

अमेरिका में केस बंद होते ही सरपट भागे अडानी ग्रुप के शेयर, किसमें आई सबसे ज्यादा तेजी

Updated on 19-05-2026 12:22 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में आज काफी तेजी देखने को मिली। ग्रुप के शेयर कारोबार के दौरान 3.5 फीसदी तक उछल गए। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ सारे आपराधिक आरोप वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही न्यूयॉर्क में चल रहा यह केस बंद हो गया है। साथ ही अडानी ग्रुप सिविल मामले को सेटल करने के लिए सहमत हो गया है।

अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन, अडानी पावर, अडानी पोर्ट्स, अडानी एनर्जी और अडानी टोटल गैस में 3.5 फीसदी तक तेजी आई। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर पिछले सत्र में 2,690.30 रुपये पर बंद हुआ था और आज 2,749.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,774.50 रुपये तक उछला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 2,800 रुपये है। इसी तरह अडानी ग्रीन का शेयर 1,442.70 रुपये तक उछला जबकि इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,472.30 रुपये है।

किसमें कितनी तेजी

देश की सबसे वैल्यूएबल पावर कंपनी अडानी पावर का शेयर 224.70 रुपये तक उछला जबकि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का शेयर 1,805 रुपये तक चढ़ा। अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर पिछले सत्र में 1,328.20 रुपये पर बंद हुआ और आज 1,357.50 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,361.90 रुपये तक गया। अडानी टोटल गैस का शेयर 635.80 रुपये तक उछला जबकि पिछले सत्र में यह 609.95 रुपये पर बंद हुआ था।

शेयरों में तेजी

  • देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी
  • अमेरिका में गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ केस हुआ बंद
  • इस खबर से ग्रुप के शेयर कारोबार के दौरान 3.5 फीसदी तक उछल गए
  • अडानी ग्रुप के कई शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब पहुंचे

क्या है मामला?

साल 2024 के अंत में अमेरिकी नियामक एसईसी (SEC) और न्याय विभाग (DoJ) द्वारा दर्ज मामलों में आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप ने भारत में सौर ऊर्जा के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 26.5 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की योजना बनाई थी। साथ ही, अमेरिकी निवेशकों और ऋणदाताओं से पूंजी जुटाते समय इस व्यवस्था को छुपाया था। अडानी ग्रुप लगातार इन आरोपों से इन्कार कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2026
नई दिल्ली: भारत में महंगाई अब एक नई उलझन बन गई है। रिटेल मार्केट में तो सब कुछ सामान्य दिख रहा है, लेकिन थोक बाजार में महंगाई ने 42 महीने…
 20 May 2026
नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड (Railway Board) के गलियारों में इन दिनों 'बहती गंगा में हाथ धोना' मुहावरे का खूब उपयोग हो रहा है। रेलवे से जुड़े लोग बताते हैं कि…
 20 May 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है जबकि चांदी में 3,000…
 20 May 2026
नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है। ईरान युद्ध के कारण इस…
 20 May 2026
नई दिल्ली: अगर आप नौकरीपेशा हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर हैं तो पीएफ बैलेंस से लेकर क्लेम स्टेटस तक की जानकारी वॉट्सऐप (WhatsApp) पर जान पाएंगे।…
 19 May 2026
नई दिल्ली: फूड सेक्टर (Food Sector) की भारतीय कंपनियों के दुनिया भर के स्टोर में पहुंचने का रास्ता आसान हो रहा है। ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) के प्रयास…
 19 May 2026
नई दिल्ली: वित्तीय प्रदर्शन में सुधार के तमाम दावों के बावजूद पाकिस्तान रेलवे ( Pakistan Railways ) इस समय भारी वित्तीय संकट से जूझ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के…
 19 May 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में जारी अस्थिरता और वैश्विक तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी का असर है कि…
 19 May 2026
नई दिल्ली: एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय घरों और मंदिरों में करीब 50,000 टन सोना है जिसकी कीमत करीब 10,000 अरब डॉलर है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल…
Advt.