कच्चे माल की कीमतों में नरमी की उम्मीद
पश्चिम एशिया से सप्लाई चेन ठप होने के कारण डीएपी बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल (अमोनिया और सल्फर) की वैश्विक कीमतें कई महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं।उद्योग जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर होर्मुज के माध्यम से जहाजों की आवाजाही लगातार जारी रहती है, तो इन कच्चे मालों की उपलब्धता में सुधार होगा और धीरे-धीरे कीमतें नीचे आएंगी। हालांकि, स्थिति को पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं।