230 का भयंकर स्ट्राइक रेट, चौकों-छक्कों से बना डाले 80 रन, DPL का सबसे तगड़ा शतक, अकेले दिलाई टीम को फाइनल में एंट्री
Updated on
29-08-2026 12:30 PM
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद अहम मुकाबले में जोंटी ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक आक्रामक शतकीय पारी खेली। उनकी इस बेमिसाल बल्लेबाजी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और उनकी टीम 72 रन से ये मैच जीतने में कामयाब रही।
टीम की शुरुआत नहीं रही अच्छी
मुकाबले की शुरुआत में पुरानी दिल्ली 6 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सेंट्रल दिल्ली की ओर से ओपनिंग जोड़ी के रूप में सिद्धार्थ जून और समर्थ सिंह मैदान में उतरे। हालांकि, दोनों ही ओपनर्स अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। सिद्धार्थ ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए जबकि समर्थ 25 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे क्रम पर क्रीज पर आए युगल सैनी भी केवल 3 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
230 का स्ट्राइक रेट और 10 शानदार छक्के
शुरुआती झटकों के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जोंटी सिद्धू ने मैच का नक्शा ही बदलकर रख दिया। उन्होंने मैदान पर कदम रखते ही चौकों-छक्कों की बारिश शुरू कर दी और पुरानी दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। जोंटी ने महज 46 गेंदों का सामना करते हुए 230.43 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से नाबाद 106 रन ठोके जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 5 शानदार चौके शामिल रहे।
डीपीएल की दूसरी सबसे बड़ी पारी
कप्तान जोंटी सिद्धू का यह इस टूर्नामेंट का पहला शतक है और इसके साथ ही यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है। दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सनत सांगवान के नाम दर्ज है जिन्होंने 111 रन बनाए थे। जोंटी के बाद तीसरे स्थान पर अनुज रावत (105 रन) और चौथे पायदान पर यश ढुल (100 रन) का नाम आता है।
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम के कोच सरफराज अहमद और खिलाड़ियों को पीसीबी की उस धमकी का कोई अंदाजा नहीं था जिसमें उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान…
नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पूरे सीजन में खूब…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) आगामी न्यूजीलैंड दौरे और भविष्य के टेस्ट दौरों को ध्यान में रखते हुए युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंग्लैंड में…
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिद्धू का बल्ला जमकर गरजा। पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ खेले गए इस बेहद…
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित 18 मिनट के एक इंटरव्यू ने उस समय भारी विवाद खड़ा कर दिया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रोकने…
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…