दुल्हन की तरह सजा आश्रम, आसमान पर अकेला भारत का नक्शा
गौरतलब है कि आनंदपुर ट्रस्ट में 20 सितंबर को आनंदपुर धाम के पंचम पादशाही के 100 जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनंदपुर पहुंचे। इसे लेकर पूरे आनंदपुर को आकर्षक रूप से दुल्हन की तरह सजाया गया और धाम में हजारों श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था भी की गई।इस बीच धाम पर कई धार्मिक आयोजन, पवित्र स्नान ,पूजा का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 500 ड्रोन से आसमान में पंचम पादशाही और भारत का नक्शा आसमान में उकेरा गया और आगामी 12 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम होगा ,तब तक सुरक्षा बल पूरे प्रोटोकॉल के साथ तैनात रहेगा और इस मुख्य उत्सव में भाग लेने के बाद श्रद्धालु अपने देश लौट जाएंगे।