न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में भारत को जीत के लिए 260 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए।
यह न्यूजीलैंड का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। टीम ने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 254 रन बनाए थे। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में 260 रन का टारगेट कभी चेज नहीं हुआ है।
न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 बॉल पर 107 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 25 बॉल पर 65 रन बनाए। दोनों में 34 बॉल पर 100 रन की साझेदारी हुई। मैच का स्कोरबोर्ड
ग्लेन फिलिप्स 107 रन बनाकर आउट
20वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया।
प्रिंस यादव ने ब्रेसवेल को LBW किया
प्रिंस यादव ने 18वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल को LBW आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। ब्रेसवेल लैप शॉट खेलने के लिए नीचे झुके, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और सीधे पैड पर जा लगी। उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर लगती दिखी। ब्रेसवेल 25 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
फिलिप्स ने लगातार 4 छक्के लगाए, न्यूजीलैंड के 200 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 16वें ओवर में 32 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी के ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने लगातार 4 छक्के लगाए। उन्होंने ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर छक्के जड़े। इससे पहले ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल रही, जिस पर फिलिप्स ने चौका लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए।
इस ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने पहली गेंद पर एक रन लिया। फिलिप्स 42 गेंदों पर 90 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ब्रेसवेल 18 गेंदों पर 45 रन बना चुके हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 206/4 है।
फिलिप्स ने लगातार तीन छक्के मारे, न्यूजीलैंड 200 पार
16वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने नीतीश कुमार रेड्डी की बॉल पर लगातार चार छक्के लगाए। इसी के साथ न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। नीतीश के इस ओवर से 32 रन आए।
फिलिप्स और ब्रेसवेल में फिफ्टी पार्टनरशिप
14वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। ब्रेसवेल ने अक्षर पटेल की शुरुआती 2 बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। फिर एक छक्का मारा। उन्होंने चौथी बॉल पर भी चौका लगाया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार हुआ, नमन धीर से कैच छूटा
14वें ओवर में अक्षर पटेल ने 20 रन खर्च कर दिए। उनके इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगा। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। अक्षर की आखिरी बॉल पर नमन धीर से ग्लेन फिलिप्स का कैच ड्रॉप हो गया।
ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी, प्रिंस की बॉल पर 2 छक्के लगे
12वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने प्रिंस यादव की पहली बॉल पर दो रन लिए और अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद प्रिंस के इस ओवर में दो छक्के भी लगे। इस ओवर से 18 रन आए।
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा, जैकब्स आउट
11वें ओवर की चौथी बॉल पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर मयंक यादव ने बेवॉन जैकब्स को आउट किया।
मयंक ने 142 किमी/घंटे की रफ्तार से मिडिल और लेग स्टंप पर शॉर्ट गेंद फेंकी। जैकब्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई।
मिडविकेट पर अर्शदीप सिंह ने आसान कैच पकड़ा। जैकब्स 7 रन बनाकर आउट हुए। यह मयंक का तीसरा विकेट है।
अक्षर पटेल ने 5 रन का ओवर डाला
10वें ओवर में अक्षर पटेल ने महज 5 रन दिए। उनके इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 109/3 है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 पार हुआ
9वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ग्लेन फिलिप्स ने नीतीश कुमार रेड्डी की बॉल पर छक्का लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
2 छक्के खाने के बाद अक्षर को विकेट
8वें ओवर में अक्षर पटेल ने भारत को तीसरा विकेट दिलाया। उन्होंने आखिरी बॉल पर फिन एलन को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। एलन 31 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले फिन एलन ने अक्षर की पहली बॉल पर चौका, दूसरी पर छक्का और तीसरी पर छक्का लगाया था। अक्षर के इस ओवर से 18 रन आए।
नीतीश रेड्डी के ओवर से 8 रन आए
7वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने 8 रन खर्च कर दिए। ग्लेन फिलिप्स ने उनकी तीसरी बॉल पर चौका लगाया। बाकी के रन सिंगल और वाइड से आए।
पावरप्ले में न्यूजीलैंड 67/2
टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने मिलीजुली शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। पावरप्ले के आखिरी ओवर से 14 रन आए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन पार
अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने 8 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर छक्का लगाया।
फिलिप्स ने फ्रंट लेग हटाकर पुल शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। फिन एलन ने ओवर में एक रन लिया।
अर्शदीप ने बाकी गेंदों पर बल्लेबाजों को कोई बड़ा शॉट नहीं खेलने दिया। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 53/2 है।
चौथे ओवर में न्यूजीलैंड ने 11 रन बनाए
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 3 ओवर के बाद पहला बॉलिंग चेंज किया। प्रिंस यादव के पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने 11 रन बनाए।
ग्लेन फिलिप्स ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर चौका लगाया। इसके बाद फिन एलन ने चौथी गेंद पर पुल शॉट खेलकर फाइन लेग की दिशा में बाउंड्री बटोरी।
ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन भी लिया। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 45/2 है।
मयंक यादव ने तीसरे ओवर में 143 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर डेरिल मिचेल को LBW आउट किया। मिचेल ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में गेंद बल्ले से नहीं लगी थी।
बॉल ट्रैकिंग में गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप पर लगती दिखी। तीनों रेड होने के बाद मिचेल को आउट दिया गया। उन्होंने 9 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
पहले ओवर में मयंक यादव को सफलता मिली
मयंक यादव ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टिम साइफर्ट को आउट कर दिया। उन्होंने 138 किमी/घंटे की रफ्तार से शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली।
साइफर्ट ने अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर थर्ड मैन की ओर गई।
वहां प्रिंस यादव ने कैच पकड़ लिया। साइफर्ट 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए।
पहले 25 मैचों में 19 बार टॉस जीते श्रेयस
श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर शुरुआती 25 मैचों में 19 बार टॉस जीते हैं। यह किसी भी कप्तान का पहले 25 मैचों में सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। फुल मेंबर देशों के कप्तानों में डेरेन सैमी और सलमान अली आगा 17-17 टॉस जीतकर दूसरे नंबर पर हैं।
अर्शदीप और सैंटनर 150 विकेट से एक विकेट दूर
अर्शदीप सिंह ने 102 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट लिए हैं। वे एक और विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी आज 150 विकेट पूरे कर सकते हैं। उनके भी 149 विकेट हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बनेंगे। उनसे पहले ईश सोढ़ी और टिम साउदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
हेड टु हेड में भारत आगे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैच में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है।
अभिषेक ने सीरीज के टॉप स्कोरर
अभिषेक शर्मा इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैच में 169 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.02 का रहा है।
पिछले मैच में उन्होंने 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए।
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सीरीज में भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं। अक्षर पटेल के नाम 2 विकेट है।
कुलदीप या वरुण को मिल सकता है मौका
सीरीज अपने नाम कर चुका भारत आखिरी 2 मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को इस सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम मैनेजमेंट इनमें से किसी एक को मौका दे सकता है।
शिवम दुबे को भी नितीश कुमार रेड्डी की जगह खिलाया जा सकता है। मयंक यादव को भी प्रिंस यादव या भुवनेश्वर की जगह खिलाने पर टीम विचार कर सकती है।
सैंटनर की इकोनॉमी 7 से कम
सैंटनर इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। वे सीरीज के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने 9 से कम इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। उनकी इकोनॉमी 7 रही है।
ग्लेन फिलिप्स ने सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैच में 169 रन बनाए। उनके अलावा न्यूजीलैंड को फिन एलन से भी तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।
फर्ग्यूसन बाहर, फिशर को मौका मिल सकता है
तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाकी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। ब्लेयर टिकनर को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।
ईडन पार्क में बैटर्स को मदद मिलेगी
इस मैच में एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में सीधी बाउंड्री काफी छोटी हैं। ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका मिल सकता है।
स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं, गेंदबाज इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है।