आजकल लोगों को ऐसे मोबाइल रिचार्ज प्लान चाहिए होते हैं, जिनमें ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिले। देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां वोडाफोन-आइडिया (Vi) और रिलायंस जियो (Jio) अपने यूजर्स को लुभाने के लिए किफायती डेटा और ऐड-ऑन प्लान ऑफर करती हैं। खास बात यह है कि दोनों कंपनियों के पास 55 रुपये का एक प्लान है। लेकिन दोनों के फायदे एक-दूसरे से काफी अलग हैं। जहां एक तरफ Vi अनलिमिटेड डेटा देता है तो वहीं दूसरी तरफ जियो लिमिटेड डेटा के साथ OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। आइये, जानते हैं कौन सा प्लान आपके लिए फायदेमंद है।
Vi का 55 रुपये वाला ऐड-ऑन डेटा पैकVi का 55 रुपये वाला प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। क्योंकि यह एक ऐड-ऑन डेटा पैक है। यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस पैक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर कोई एक्टिव बेस प्लान होना चाहिए। यह पैक उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो बिना किसी डेली डेटा लिमिट के इंटरनेट चलाना चाहते हैं।
Jio के प्लान में मिलता है ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शनजियो के 55 रुपये वाले पैक की बात करें तो इसमें कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान ग्राहकों को कुल 3GB मोबाइल डेटा देता है। इसमें 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स और ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। इस पैक में यूजर्स को जियोस्टार, सोनी एंटरटेनमेंट, सन टीवी नेटवर्क, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी और ईटीवी जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। जो लोग कम कीमत में अपने फोन पर लाइव टीवी और शो देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी वैलिडिटी 30 दिन यानी एक महीना है।
कौन सा प्लान बेस्ट है?अगर हम बात करें कि किन कौन सा प्लान बेस्ट है तो बता दें कि यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन काम करने, डाउनलोडिंग या हैवी ब्राउजिंग के लिए ज्यादा डेटा चाहिए तो Vi का प्लान आपके लिए एकदम सही है। लेकिन अगर आप ओटीटी और फोन पर लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो फिर जियो का प्लान सिलेक्ट करें।
कीमत वही लेकिन फायदे अलग, Jio या Vi किसका 55 रुपये वाला प्लान है बेस्ट? जानें डिटेल
Jio के प्लान में मिलता है ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन जियो के 55 रुपये वाले पैक की बात करें तो इसमें कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान ग्राहकों को कुल 3GB मोबाइल डेटा देता है। इसमें 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स और ओटीटी सब्सक्रिप्शन मि