MP में पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने युवा कांग्रेस का ‘शक्ति अभियान’; 40 दिन में कॉलेज-हॉस्टल तक पहुंचेगा संगठन
Updated on
01-07-2026 01:21 PM
भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।
छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता 40 दिनों में प्रदेश के हर कॉलेज, हॉस्टल और युवा तक पहुंचेंगे और सरकार के घोटालों के साथ पेपर लीक मामले उठाएंगे।
जनता के बीच पर्चे बांटने के साथ ब्लॉक स्तर पर धरने आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जोन प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष की बैठक में लिया गया।
भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में आंदोलन
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के संघर्ष में सबसे आगे नजर आएगा। कार्यकर्ता सभी मतभेद भुलाकर काम करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज जब प्रदेश में भ्रष्टाचार और घोटालों की बाढ़ आई हुई है, तब युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में जो पेपर लीक के माध्यम से धांधली और भ्रष्टाचार हुआ, उसने लाखों छात्रों के सपनों को कुचल दिया है।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…