Select Date:

नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 500 के चार फर्जी नोट बरामद

Updated on 23-07-2026 12:13 PM

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देशी शराब दुकान पर 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को सूचना मिली कि एक युवक अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान में नकली नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे, निवासी ग्राम दोमुहानी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के चार नोट बरामद किए। नोटों की जांच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अकलतरा शाखा में कराई गई, जहां सभी नोट नकली पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि चारों नोटों का सीरियल नंबर एक ही था, जिससे उनके फर्जी होने की पुष्टि हुई।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत धारा 180 बीएनएस में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में नकली नोटों के स्रोत और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.