Select Date:

एबी डिविलियर्स को क्यों आया आशीष नेहरा पर गुस्सा? बोले- IPL फाइनल में मुझे ये अंदाज पसंद नहीं आया

Updated on 01-06-2026 02:42 PM
नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल में हार मिली। आरसीबी के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की टीम पहले बैटिंग करते हुए 155 रन ही बना सकी। पिच में गेंदबाजों के लिए मदद तो थी लेकिन गुजरात ने कई गलत फैसले लिए। इसकी वजह से टीम को खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

एबी डिविलियर्स को फैसला पसंद नहीं आया

कप्तान शुभमन गिल जब तीसरे ओवर में आउट हुए तो गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की जगह निशांत सिंधु को तीसरे नंबर पर भेज दिया। कमेंट्री कर रहे एबी डिविलियर्स को हेड कोच आशीष नेहरा और कप्तान गिल का यह फैसला पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, 'बटलर को शुरू में ही जोखिम में नहीं डालना चाहते, इसलिए उन्हें पीछे भेज रहे हैं। मैं इस बात को समझ सकता हूं क्योंकि अपने पूरे करियर के दौरान मैं भी इसी स्थिति में रहा हूं। इस कहानी के दो पहलू हैं और आज उन्होंने इसी तरीके से आगे बढ़ने का फैसला किया है। बटलर को पीछे भेजा ताकि बैटिंग लाइनअप थोड़ी ज्यादा गहरी लगे। यह एक रक्षात्मक कदम है और मुझे यह पसंद नहीं आया। क्या अब बात साफ है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.