कौन हैं सीमांत मृणाल?
सीमांत मृणाल, रामविलास पासवान की पहली पत्नी की बड़ी बेटी आशा पासवान के बेटे हैं। उनके पिता धन्यंजय पासवान उर्फ मृणाल पासवान बिहार राज्य के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में कह सकते हैं सीमांत मृणाल की रगों में राजनीति शुरू से ही दौड़ रही है। इसी वजह से सीमांत छात्र राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके हैं।चिराग पासवान ने 2025 के बिहार चुनाव में सारण जिले की गरखा सीट से सीमांत मृणाल को मैदान में उतारा था, लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
2025 के चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक, सीमांत मृणाल 12वीं पास हैं। उनके ऊपर एक केस भी है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.2 करोड़ रुपये है।