कौन हैं जय मूंदड़ा? राजस्थान में जन्म, इंजीनियर से बने क्रिकेटर भारत के खिलाफ बने आयरलैंड के हीरो
Updated on
29-06-2026 01:42 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा की है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज को टीम इंडिया के खिलाफ 2-0 से श्रंखला जीत के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। राजस्थान में जन्में इस खिलाड़ी ने आयरलैंड में जाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी हासिल की। लेकिन फिर किस्मत ने करवट बदली तो दोबारा क्रिकेट ने उनका हाथ थाम लिया।
इंजीनियर से क्रिकेटर बनने का सफर
साल 2021 में जय मूंदड़ा ने यूनिवर्सिटी ऑफ डबलिन से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन्स में MTech की डिग्री हासिल की। पहले तो उनके दिमाग में इंटरनेशनल क्रिकेट का ख्याल तक नहीं था। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटेल में नौकरी हासिल की और सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी जीने लगे। लेकिन भीतर कहीं क्रिकेटर बनने का सपना पल रहा था। साल 2024 में उनकी जिंदगी में अहम मोड़ आया। मूंदड़ा ने अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान देने लगे। इसके लिए वह डबलिन के लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़ गए। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर उन्होंने आयरलैंड की नेशनल टीम में जगह बना ली।
भारत के खिलाफ जय मूंदड़ा का शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के सामने जय मूंदड़ा की गेंदबाजी में अलग ही धार देखने को मिली। बाए हाथ के गेंदबाज ने दोनों मुकाबलों में संजू सैमसन को अपनी पहली गेंद पर शिकार बनाया। पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। फिर दूसरे मैच में 3.5 ओवर में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर दी प्रतिक्रिया
भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर जय मूंदड़ा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय आयरलैंड के मैनेजमेंट को दिया। उन्होंने कहा, 'बहुत बढ़िया एहसास है। मैनेजमेंट टीम को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने मेरा साथ दिया। हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, बस डटे रहना और आगे बढ़ते रहना होता है। उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं उन्हीं में से एक हूं। बहुत अच्छा माहौल और अच्छे लोग हैं। अभी भी इस बात को पूरी तरह समझ रहा हूं।'
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…