UN चार्टर को लागू करने पर दिया जोर
इस दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के चैप्टर VI और चैप्टर VII के लागू होने के अलग-अलग तरीकों पर जोर दिया। चैप्टर VII शांति के लिए किसी खतरे, शांति भंग होने या आक्रामकता की कार्रवाई को रोकने और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उपायों के बारे में है, जिसमें सैन्य कार्रवाई और शांति सैनिकों की तैनाती भी शामिल है।पी हरीश ने कहा कि चैप्टर VII के तहत की जाने वाली कार्रवाई मौजूदा हालात और संदर्भ को ध्यान में रखकर तय की जाती है और ये हमेशा के लिए लागू नहीं रहतीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर इन्हें लागू नहीं किया जाता है तो इसके तुरंत गंभीर नतीजे हो सकते हैं, जिससे शांति और बिगड़ सकती है और अन्य गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। ऐसा न करना उन सिद्धांतों और उद्देश्यों के खिलाफ है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून का ढांचा पूरा करने की कोशिश करता है।