Select Date:

'विनाश काले विपरीत बुद्धि', गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड को लेकर भड़कीं सुनीता आहूजा, लोग बोले- ये नई राखी सावंत

Updated on 11-08-2026 01:42 PM
गोविंदा को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ देखा गया था जिनके साथ सुनीता आहूजा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में पपाराजी से बातें करते हुए इस बारे में बात की है।

गोविंदा इन दिनों एक एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ने को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई मौकों पर पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखा देने की बातें कह चुकी हैं। हाल ही में गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए जिन्हें लेकर सुनीता भी बात कर चुकी हैं। सुनीता ने हाल ही में कहा था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है।

सुनीता ने कहा- उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है

जब पपाराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा और एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'ये कहावत सुना है कभी- विनाश काले विपरीत बुद्धि। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलूं अभी।'

सुनीता ने कहा- ये क्या, स्टैंडर्ड ही नहीं है कोई

सुनीता आहूजा से जब गोविंदा को 'चीटर नंबर वन' कहने वाले लोगों के बारे को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, 'ये सवाल मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है कि जब मैं बोल रही हूं कोई चीज तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया अब जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है।' वहीं सुनीता ये भी कह रही हैं, 'कुछ करता भी तो स्टैंडर्ड का करता, ये क्या स्टैंडर्ड ही नहीं है कोई। ये कोई गोविंदा स्टैंडर्ड नहीं है।'

लोगों ने कहा- बीवी अगर गलत मिल गई तो उस बंदे का भिखारी बनना तय

हालांकि, इस बयान पर लोगों ने उल्टा सुनीता की ही आलोचना की है। एक ने कहा- ये नई राखी सावंत हैं। एक ने कहा, 'इस आदमी से क्या सोचकर शादी की थी गोविंदा ने।' एक और ने कहा, 'गोविंदा ही झेल सकता है इसे।' वहीं एक और ने कहा, 'बुढ़ापे में स्टैंडर्ड ढूंढने निकली है।' एक अन्य ने कहा, 'बीवी अगर गलत मिल गई उस पर बदजबांन, उस बंदे को भिखारी बनाने में किस्मत कोई कसर नहीं छोड़ती वो तो गोविंदा के साथ उसकी मां की दुआ है तो वो थोड़ा बहुत चल रहा है।' एक और यूजर ने कहा, 'उनकी वजह से इनका स्टैंडर्ड है, इनका खुद का अपना कुछ नहीं है, गोविंदा जी के पेसों पे ऐश करके उनका स्टैंडर्ड बता रहीं।'

'मैं 34 साल की उम्र तक इतना भोला था कि मुझे खुद भी शर्म आती है'

एएनआई से बातें करते हुए गोविंदा ने कहा था कि अपने जीवन के 34 साल तक वे बेहद भोले-भाले रहे और अब तो उन्हें खुद भी अपने बचपन पर शर्म आती है। एक्टर ने कहा, 'मैं 34 साल की उम्र तक इतना भोला था कि मुझे खुद भी शर्म आती है कि मैं इतना भोला क्यों था।'

गोविंदा ने कहा था- क्या सफलता पाने के लिए अपनों की बुराई करना जरूरी है?

गोविंदा ने कहा था, 'आप मिठाई की दुकान में रहकर भूखे निकले तो ये दुखद है।' एक्टर के इस बयान को लोग अलग-अलग तरह से देख रहे हैं और कुछ का कहना है कि वह इनडायेक्टली वाइफ सुनीता द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर रहे हैं। गोविंदा ने कहा था, 'ऐसी बहुत सी बातें हैं जो अनकही रह जाती हैं, जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अगर मैं इन मामलों की सिर्फ एक झलक बाहर से दिखाऊं तो क्या वाकई दूरी बनाने के लिए आरोप लगाने की जरूरत होगी? लोग अक्सर इसे बचने का तरीका मानते हैं। क्या सफलता पाने के लिए अपनों की बुराई करना जरूरी है? यह थोड़ा आसान है। सुनीता इसे चतुराई से करती हैं। वह तारीफ के चार शब्द कहती हैं, या शायद तारीफ स्वाभाविक रूप से निकल जाती है और फिर आलोचना करती हैं। मुझे इसमें ज्यादा प्यार नजर आता है।'

'प्यार में आपको सब कुछ सहन करने की क्षमता होनी चाहिए'

'लॉक अप 2' के दौरान सुनीताने कहा था, 'प्यार में आपको सब कुछ सहन करने की क्षमता होनी चाहिए। ची ची के जीवन में कई प्रेम प्रसंग रहे हैं, खैर हीरो और हिरोइनन के साथ ऐसा होता ही है। मुझे लगता है कि इतने सालों तक ची ची का साथ देने के बाद, मैं उसके जैसा बेटा पाने की हकदार हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.