गेहूं उपार्जन : मप्र में समर्थन मूल्य की रिकॉर्ड रफ्तार, आधे किसानों ने भर दिए सरकारी गोदाम
Updated on
08-05-2026 11:08 AM
भोपाल। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन तेजी से जारी है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 100 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 19 लाख चार हजार किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से अब तक 9 लाख 9 हजार किसान 53.40 लाख टन गेहूं बेच चुके हैं।
इस लिहाज से मध्य प्रदेश में अभी तक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का आधा कोटो पूरा हो चुका है। किसानों को 9525.70 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।
सरकार ने 23 मई तक बढ़ाई खरीदी अवधि
जानकारी के अनुसार अब तक 14 लाख 81 हजार किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कराया है। गेहूं खरीदी की गति बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने उपार्जन की अंतिम तिथि नौ मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है। साथ ही किसानों की सुविधा को देखते हुए तौल पर्ची बनाने का समय शाम छह बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया है।अब सोमवार से शनिवार तक उपार्जन कार्य किया जा रहा है। सरकार ने देयक राशि जमा करने का समय भी रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दिया है।
परिवहन में बढ़ाने के निर्देश जारी
वहीं, सुरक्षित भंडारण के लिए उपार्जन केंद्रों से गेहूं के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों पर बारदाना, तौल कांटे, हम्माल-तुलावट, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, नेट कनेक्शन और गुणवत्ता परीक्षण उपकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…