भारतीय सैनिकों को भेजने का दिया सुझाव
वेंस के सवाल पर NSA वाल्ट्ज ने कहा कि यूरोप के बाहर के देशों से मदद मिलना बेहतर होगा। इसी दौरान वेंस ने भारत का जिक्र किया। किताब के अनुसार, 'वेंस ने सऊदी अरब या भारत का सुझाव दिया।' लेकिन इसे ट्रंप ने हंसकर टाल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय कभी ऐसा नहीं करेंगे।किताब के दावे के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं लेकिन भारतीय किसी ऐसी चीज के लिए कीमत नहीं चुकाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ब्रिटेन या फ्रांस यूक्रेन में अपने सैनिक तैनात करने चाहें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बशर्ते अमेरिका इसमें शामिल न हो।