इजरायल का सीक्रेट स्पेस लेजर हथियार क्या है, रक्षा मंत्री ने किया ऐलान, खत्म कर सकता है सैटेलाइट
Updated on
01-07-2026 01:44 PM
तेल अवीव: इजरायल एक सीक्रेट लेजर हथियार तैयार कर रहा है, जो धरती से दूर अंतरिक्ष में हमला करने में सक्षम होगा। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोमवार को इस बारे में घोषणा की। काट्ज ने सैन्य पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह एक ऐसा सिस्टम होगा जो फिलहाल किसी भी देश के पास नहीं है। काट्ज ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए 'हम बेहतरीन दिमागों को अपनी टीम में शामिल कर रहे हैं।'
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा, "आज तक किसी भी देश के पास अंतरिक्ष में हमले करने की क्षमता नहीं है। हमें इस क्षमता के मामले में दुनिया का अग्रणी देश बनना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इजरायल ऐसा कर लेता है तो इजरायली सेना को भारी संसाधनों वाले हमारे दुश्मनों पर बढ़त मिलेगी।
पहली बार काट्ज ने किया स्पेस लेजर का जिक्र
यह पहली बार है जब इजरायली रक्षा मंत्री ने खास तौर पर स्पेस लेजर बनाने की बात कही है। इसके पहले बीते गुरुवार को काट्ज ने कहा था कि इजरायल अंतरिक्ष से हमला करने की क्षमता करने वाला प्रमुख देश बनने के लिए प्रतिबद्ध है। इजरायल ने लेजर हथियार में पहले ही खास क्षमता हासिल की है। उसने जमीन से हमला करने वाला लेजर हथियार आयरन बीम विकसित किया है।
क्या स्पेस में हमला करने वाला होगा पहला देश?
हालांकि, काट्ज का यह कहना कि इजरायल यह क्षमता हासिल करने वाला पहला देश बनेगा, पूरी तरह सही नहीं है। अमेरिका, रूस और चीन के पास अलग-अलग तरह की एंटी सैटेलाइट क्षमताएं हैं। इजरायल के एरो-3 एंटी बैलिस्टिक सिस्टम के बारे में भी माना जाता है कि वह अंतरिक्ष में लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। हालांकि, अंतरिक्ष में हमला करने वाले हथियारों का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। शीत युद्ध के समय से ही अंतरिक्ष में हथियारोंकरण को होड़ रोकने या इसे युद्ध का मैदान बनने से रोकने की घोषित इच्छा रही है।
लेजर हथियार नष्ट कर सकता है सैटेलाइट
रिपोर्टों के अनुसार, लेजर से दुश्मन के सैटेलाइट नष्ट किए जा सकते हैं और अंतरिक्ष में हमलों से पैदा हुए मलबे को जलाकर खत्म किया जा सकता है। बीते सप्ताह और अब काट्ज के बयान किसी भी सीनियर इजरायली अधिकारी की ओर से अब तक के सबसे साफ बयान हैं। कथित तौर पर इजरायल का स्पेस लेजर प्रोजेक्ट आयरन बीम डिफेंस सिस्टम की टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
टोक्यो/नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1 से 3 जुलाई तक भारत की अपनी तीन दिन की आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंच रही हैं। पद…
तेल अवीव: इजरायल एक सीक्रेट लेजर हथियार तैयार कर रहा है, जो धरती से दूर अंतरिक्ष में हमला करने में सक्षम होगा। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सोमवार को…
तेल अवीव/नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बताए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलने का मन बना चुके हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के…
मॉस्को/कीव: यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच जंग के मैदान से भारत के लिहाज से अच्छी खबर आई है। रूसी वायुसेना के अत्याधुनिक फाइटर जेट सुखोई Su-35S ने बियॉन्ड…
काराकस: वेनेजुएला में बीते हफ्ते आए दो विनाशकारी भूकंपों से भारी तबाही मची है। जानमाल के भारी नुकसान के बाद वेनेजुएला के लोग इस सदमे से उबरने की कोशिश कर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को शांतिदूत के तौर पर पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर देश के अंदर आम लोगों के…
तेहरान: अमेरिका के साथ हालिया दिनों में बढ़ी तनातनी के बीच ईरान ने साफ किया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण बना रहेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने…
तेहरान: ईरानी सरकार पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है। अंतिम यात्रा 4 जुलाई को तेहरान से शुरू होगी और 9 जुलाई…