Select Date:

वीआईपी कल्चर:भोपाल से अधिक इंदौर में हूटर बजाकर नेतागिरी का शौक! चंबल भी पीछे नहीं

Updated on 23-07-2026 12:05 PM
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग पहचान बनाना।

यही वजह है कि बीते ढाई साल में प्रदेश में अवैध हूटर लगाने पर 1 हजार से अधिक चालान काटे गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा क्रेज इंदौर में देखने को मिला, जहां 255 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हुई।

भोपाल भी इससे अछूती नहीं रही और यहां 141 चालान कटे। बड़े शहरों के अलावा चंबल अंचल भी वीआईपी रुतबा दिखाने में पीछे नहीं हैं। यहां मुरैना में 100 से अधिक और भिंड में 92 चालान काटे गए हैं। हालांकि श्योपुर में जरुर 10 लोगों पर ही कार्रवाई हुई है। वहीं गाड़ी में अवैध हूटर लगाने पर दतिया में 52 के खिलाफ चालानी कार्रवाई हुई है।

1 जनवरी 2024 से 30 जून 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि अवैध हूटर लगाने पर उज्जैन में 68 चालान काटे गए। दिलचस्प बात यह है कि टीकमगढ़ में ढाई साल में हूटर लगाने के एक भी मामले में चालान नहीं काटा गया।

चालान तो काटा, पर सरकारी खजाने में जमा करना ही भूल गए

अवैध हूटर लगाने वालों से वसूले गए चालान का हिसाब भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं है। प्रदेश के कई जिलों में चालान की राशि सरकारी खजाने तक पहुंचने से पहले ही 'पेंडिंग' हो गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 1 लाख रुपए से अधिक की राशि अब तक शासन के मद में जमा नहीं हो सकी है।

देवास में 2024 में दो चालानों से 60 हजार रुपए वसूले जाने की जानकारी दी गई, लेकिन सरकारी खजाने में सिर्फ 30 हजार रुपए ही जमा हुए। इंदौर में वर्ष 2025 के 56 हजार और 2026 के 12 हजार रुपए अब तक जमा नहीं हो पाए हैं।

हूटर का उपयोग केवल उन वाहनों में किया जा सकता है, जिन्हें कानून अथवा शासन के आदेश से इसकी अनुमति प्राप्त हो। पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और अन्य अधिकृत एमरजेंसी सेवाओं के वाहनों में हूटर लगाया जाता है, ताकि सड़क पर उन्हें प्राथमिकता मिल सके। आम नागरिक, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अपनी गाड़ियों में हूटर नहीं लगा सकते।

अवैध रूप से हूटर लगाने पर मोटरयान नियमों के तहत मौके पर शमन शुल्क वसूल सकते हैं। नियम तोड़ने पर कोर्ट 500 से 1500 तक का जुर्माना लगा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.