'Vijay और Trisha को शादी कर लेनी चाहिए', राखी सावंत बोलीं, एक्टर की पार्टी में होना चाहती हैं शामिल
Updated on
09-05-2026 12:38 PM
थलपति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, पर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी नजदीकियों की खूब चर्चा होती है। विजय हाल ही जब तमिलनाडु चुनाव में जीते, तो तृषा न सिर्फ एक्टर के घर उन्हें बधाई देने गई थीं, बल्कि चुनाव परिणाम वाले दिन मंदिर भी गई थीं। एक तरफ थलपति विजय की जीत का जश्न जोरों पर है, तो वहीं पत्नी से तलाक के बीच तृषा संग अफेयर की खबरें तेज होती जा रही हैं। उनके रिश्ते पर अब राखी सावंत बोली हैं और कहा है कि उन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।
राखी सावंत ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही और उनकी शादी में शामिल होने की इच्छा जताई। राखी ने यह भी दावा किया कि वह तृषा को पहले से जानती हैं क्योंकि उन्होंने साथ में ही करियर की शुरुआत की थी।
'विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, जोड़ी अच्छी है'
राखी सावंत ने 'फिल्मीमंत्र मीडिया' से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, और हम आएंगे मेहंदी में।' राखी ने फिर कहा कि तृषा और विजय की जोड़ी बहुत अच्छी है। वह तृषा को काफी अच्छे से जानती हैं क्योंकि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत साथ में की थी। इसके बाद तृषा साउथ फिल्मों में चली गईं और वह बॉलीवुड में काम करने लगीं।
विजय की जीत पर राखी- मुझे उनकी पार्टी में शामिल होना चाहिए
राखी ने फिर तमिलानाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की जीत पर भी रिएक्ट किया। वह बोलीं, 'तमिलनाडु में इतने सारे सीटों पर जीत हासिल करने वाले वह पहले ईसाई हैं। इसलिए, मैं उन्हें पर्सनली पसंद करती हूं, और विजय के साथ गाना करना मेरा सपना था, लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला। हालांकि, अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।'
थलपति विजय और तृषा का कथित अफेयर ऐसे हुआ शुरू
थलपति विजय और तृषा की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर में करीब पांच फिल्में साथ की हैं, जिनमें 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' 'लियो' और 'कुरुवी' जैसे नाम शामिल हैं। उनकी जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार रही है। दोनों के कथित अफेयर के चर्चे साल 2008 में फिल्म 'कुरुवी' के दौरान शुरू हुए थे, पर अब ये चर्चे और तेज होते जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद विजय और तृषा ने साथ काम करना बंद कर दिया था। कथित तौर पर विजय के परिवार ने उन्हें एक्ट्रेस से दूरी बनाए रखने को कहा था। फिर साल 2023 में वो फिल्म 'लियो' में साथ नजर आए थे।
जब विजय को बताया था अपना घर
उस दौरान 'लियो' की सक्सेस पार्टी के वक्त तृषा ने विजय को अपना घर बताया था और कहा था कि उनके और विजय के बीच एक जैसा प्यार, सुकून और कंफर्ट है।
विजय की पत्नी के आरोप, तब उभरा था तृषा का नाम
कुछ महीने पहले जब विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, तो उन्होंने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए और कहा था कि एक एक्ट्रेस के साथ वह रिलेशन में हैं। साथ ही मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए थे। संगीता सोरनलिंगम ने विजय पर अडल्ट्री के आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें साल 2021 में पता चला कि एक्टर का एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर है।
विजय संग एक शादी में शामिल हुई थीं तृषा कृष्णन
इसी के बाद से तृषा कृष्णन का नाम सुर्खियों में आ गया और दावा किया जाने लगा कि उन्हीं के साथ विजय का रिश्ता है। फिर कुछ दिन बाद ही विजय और तृषा एक शादी में साथ शामिल होते नजर आए। उन्होंने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और साथ-साथ बाहर निकल गए। और अब तमिलनाडु चुनाव के दौरान विजय और तृषा की डेटिंग की खबरें और तेज हो गई हैं।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…